नशेड़ी ने खुलेआम किया पुलिसवाले पर हमला, इस कारण हुआ था विवाद
नशेड़ी ने खुलेआम किया पुलिसवाले पर हमला, इस कारण हुआ था विवाद
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक हैरतंअगेज घटना सामने आ रही है. दरअसल, एक नशेड़ी ने पुलिसकर्मी को डंडे से पीटा तथा यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में स्पष्ट नजर आ रहा है कि पुलिस का जवान जान बचाने के लिए भाग रहा है। घटना ऐसी थी कि पुलिस वाले ने नशेड़ी को गाड़ी लहराकर चलाने पर रोका। इस पर नशेड़ी को गुस्सा आ गया। 

वही मामले को किसी ने फ़ोन में कैद कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नशेड़ी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त खबर के अनुसार, मामला एरोड्रम थाना इलाके का है। पुलिस जवान का नाम जयप्रकाश जायसवाल है। वह गांधीनगर थाने में पदस्थ है। व्यंकटेश विहार कॉलोनी शिव मंदिर के पास जयप्रकाश बाइक से जा रहा था। उसके आगे ही एक शख्स लहराते हुए मोटरसाइकिल चला रहा था। उसे समझाया तो उसने गाड़ी पर लात मार दी। 

तत्पश्चात, पत्थर फेंके। जब रोककर बात की तो वह डंडे से पीटने लगा। हालांकि, हैरानी यह भी रही कि घटनास्थल पर उपस्थित लोग बचाव के लिए नहीं आए बल्कि पिटाई का वीडियो बनाते रहे। बाद में पुलिस जवान की रिपोर्ट पर गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस ने अपराधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। रात को ही उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, अपराधी का नाम दिनेश प्रजापति निवासी व्यंकटेश विहार कॉलोनी है। वह मजदूरी करता है।  

रामनाथ कोविंद ने गुजरात में राष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन का उद्घाटन किया

जेल से मिले मोबाइल और सिम कार्ड, 14 अधिकारियों के खिलाफ हुई सख्त कार्रवाई

नहीं चल पा रहा IPL का जादू, फैंस ने BCCI को दिया बड़ा झटका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -