जेल से मिले मोबाइल और सिम कार्ड, 14 अधिकारियों के खिलाफ हुई सख्त कार्रवाई
जेल से मिले मोबाइल और सिम कार्ड, 14 अधिकारियों के खिलाफ हुई सख्त कार्रवाई
Share:

पटना: बिहार के गृह विभाग ने छापेमारी के चलते उच्च सुरक्षा वाली बेउर केंद्रीय जेल से सिम कार्ड समेत कई बैन चीजें बरामद किए जाने के पश्चात् जेल के 14 अफसरों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई आरम्भ की है। एक अफसर ने यह खबर दी। प्रदेश प्रशासन ने तीन जेल वार्डर सुरेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार तथा विकास चंद्र सिंह को लापरवाही के इल्जाम में सस्पेंड कर दिया, जबकि एक विशेष सशस्त्र पुलिस जवान गौरी शंकर को सेवा से सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही विभाग ने प्रदेश के 125 बंदियों को एक जेल से दूसरी जेल में स्थानांतरित करने का भी फैसला लिया।

वही प्रदेश प्रशासन द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, बेउर केंद्रीय जेल के 12 कैदियों को प्रदेश की दूसरी जेल में स्थानांतरित किया जा रहा है। गया केंद्रीय जेल के 32 कैदियों, बक्सर केंद्रीय जेल के 25 कैदियों को भी प्रदेश की दूसरी जेल में स्थानांतरित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, भागलपुर केंद्रीय जेल से 6, आरा जेल से 15, सारण से 6 तथा हाजीपुर जेल से 5 कैदियों को भी प्रदेश की अन्य जेलों में स्थानांतरित किया जा रहा है।

वही प्रदेश प्रशासन के एक वरिष्ठ अफसर ने बुधवार की छापेमारी के बारे में मीडिया से कहा कि मोकामा के विवादास्पद MLA अनंत सिंह (राजद) के जेल प्रकोष्ठ के भीतर नियमों का खुला उल्लंघन देखा गया था। सिंह कुछ वर्ष पूर्व अपने आवास से एके 47 राइफल, रॉकेट लॉन्चर, हथगोले तथा गोला बारूद जब्त होने के बाद कड़े गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत दर्ज एक केस में मुकदमे का सामना कर रहे हैं।

नहीं चल पा रहा IPL का जादू, फैंस ने BCCI को दिया बड़ा झटका

खौफनाक बदला! पिता ने नाग को मारा तो नागिन ने 24 घंटे के अंदर बेटे को उतारा मौत के घाट

VIDEO: BSF के जवानों का कमाल, 2 मिनट में Gypsy को डिस्मेंटल कर किया असेंबल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -