घर से इलाज करने के लिए निकला था डॉक्टर, अपहरण कर जबरन करा दी शादी
घर से इलाज करने के लिए निकला था डॉक्टर, अपहरण कर जबरन करा दी शादी
Share:

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में एक मवेशी डॉक्टर का पकड़ौआ विवाह की घटना सामने आई है। परिवार के सदस्यों का आरोप है कि सोमवार को डॉक्टर घर से मवेशियों का उपचार करने निकला था। रास्ते में उसका अपहरण किया गया तथा मंदिर में शादी करा दी गई। लड़के वालों ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस डॉक्टर की तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

वही ये घटना तेघरा थाना इलाके के पिढोली गांव की है। यहां के निवासी सुबोध कुमार झा ने अपने बेटे डॉक्टर सत्यम कुमार का अपहरण कर शादी करने का लिखित आवेदन पुलिस को दी है। उनका कहना है कि सत्यम कुमार को मवेशी का उपचार करने के लिए हसनपुर गांव के विजय सिंह ने बुलाया था। तत्पश्चात, उसका अपहरण कर लिया तथा जबरन शादी करा दी गई। पुलिस डॉक्टर की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है, किन्तु अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है। 

वही दूसरी तरफ एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सत्यम मंदिर में शादी के लिए बैठा हुआ है। सत्यम के साइड में शादी के जोड़े में लड़की है तथा उसकी शादी कराई जा रही है। अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि सत्यम वहां अपनी इच्छा से गया है या उसकी जबरन शादी कराई जा रही है। सत्यम की बरामदगी के पश्चात् ही पूरी घटना स्पष्ट होगी कि उसकी पकड़ौआ शादी हुई है या उसने अपनी इच्छा से शादी की है।

ख़ुशी में पसरा मातम! शादी कार्यक्रम के दौरान भरभराकर गिर गया घर का छज्जा और फिर...

कैंसर के बाद अब मिला इस गंभीर बीमारी का इलाज, महज एक डोज से होगा खात्मा

अग्‍न‍िपथ योजना का ऐलान होते ही मचा बवाल, लोगों ने ट्रेनों पर किया पथराव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -