अवैध खनन करने वालो पर जिला प्रशासन ने लगाया 13 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना
अवैध खनन करने वालो पर जिला प्रशासन ने लगाया 13 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना
Share:

इंदौर। शहर के ग्राम बारोली मे अवैध खनन का मामला सामने आया था। उस मामले पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अवैध खनन करने वालो पर 13 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया। ग्राम बारोली में निजी भूमि पर अवैध खनन का काम किया जाता था। इसमें छह लोगों पर अवैध खनन का मामला दर्ज किया गया था। दस्तावेजों का अवलोकन करने के बाद अवैध खनन के मामले में दोगुना जुर्माना लगाया गया।

जानकारी के मुताबिक अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर की कोर्ट ने मल्हारगंज तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम बारोली में निजी भूमि पर अवैध मुरम के खनन के मामले में छह आरोपितों पर 13 करोड़ 39 लाख 74 हजार 560 रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना भूमि स्वामी संजय शुक्ला निवासी जिंसी, वाहन मालिक वीरसिंह चौहान नंदबाग, प्रतीक कौशल गरीब नवाज कालोनी, हरिनारायण नरवरिया नंदबाग, प्रदीप चौहान कमला नेहरू नगर, शुभम ठाकुर टिगरिया बादशाह पर लगाया गया है।

बता दे की अवैध खनन के मामले में शिकायत के बाद विभाग ने कार्रवाई की थी। मौके पर मुरम का अवैध खनन पाया था। मामले में 6 करोड़ 69 लाख 87 हजार 280 रुपये का अर्थदंड आरोपित हुआ। दस्तावेजों जांचने के बाद अवैध खनन प्रमाणित होने पर किला प्रशासन द्वारा दोगुनी राशि का जुर्माना लगाया गया 

आकाशीय बिजली, प्राकृतिक आपदाओं से बचाव हेतु लाए जागरूकता : कलेक्टर

गर्भवती पत्नी के पेट पर लात मारकर गर्भ गिराया, फिर तीन तलाक़ देकर घर से निकाला.., केस दर्ज

पानी की समस्या हल न होने पर महिलाओं का मटका फोड़ प्रदर्शन

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -