आज ही के दिन हुई थी अमेरिका में सेंट लुईस शहर की स्थापना, जानिए 15 फ़रवरी का इतिहास
आज ही के दिन हुई थी अमेरिका में सेंट लुईस शहर की स्थापना, जानिए 15 फ़रवरी का इतिहास
Share:

इतिहास से अच्छा गुरु कोई दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 15 फ़रवरी को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ा। 

15 फरवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं:-
1764- अमेरिका में सेंट लुईस शहर की स्थापना हुई.
1806- फ़्रैंको, प्रसियन संधि के बाद प्रसिया ने ब्रिटिश जहाज़ों के लिए अपने बंदरगाह बंद किए.
1903- दुनिया का सबसे पसंदीदा सॉफ्ट टॉय टैडीबियर को मॉरिस मिख्टॉम द्धारा बाजार में उतारा गया.
1906- ब्रिटेन की लेबर पार्टी की स्थापना हुईं.
1944- बर्लिन पर ब्रिटेन के सैकड़ों विमानों ने बमबारी की.
1961- बेल्जियम में हुए 'बोइंग 707' विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से लगभग 50 लोगों की जान गई.
1967- भारत में चौथी लोकसभा के लिए चुनाव हुए.
1976- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में केन्द्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना की गई.
1991- ईराक ने कुवैत से हटने की घोषणा की.
1999- परमाणु अस्त्र पर रोक लगाने के उद्देश्य से मिस्र में निगरानी केंद्र की स्थापना करने की घोषणा.
2000- मशहूर फिल्म निर्माता निर्देशक बी.आर चोपड़ा को दादासाहेब फालके पुरस्कार प्रदान किया गया.
2002- अफ़ग़ानिस्तान में हज यात्रियों की भीड़ ने पर्यटन मंत्री अब्दुल रहमान को पीट-पीटकर मार डाला.
2003- 'एरियन 4' राकेट से दूरसंचार उपग्रह 'इंटलसैट' अंतरिक्ष में छोड़ा गया.
2005- ईरान की राजधानी तेहरान में नमाजियों से खचाखच भरी एक मस्जिद में आग लगने से लगभग 60 लोगों की जान गई.
2005- गुजरात के जूनागढ़ स्थित स्वामीनारायण मन्दिर के पुजारी सहित चार लोगों को सेक्स स्कैंडल में गिरफ़्तार किया गया.
2006- पाकिस्तान की कैबिनेट की तरफ से दक्षिण एशिया मुक्त क्षेत्र समझौता (साफ्टा) को स्वीकार किया गया.
2008- हिन्द महासागर के तटीय देशों के नौसेना प्रमुखों का पहला सम्मेलन नई दिल्ली में सम्पन्न.
2010- जयपुर घराने की कथक नृत्यागंना प्रेरणा श्रीमाली को 2009 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया.
2010- पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले में स्थित सिल्दा शिविर में सशस्त्र माओवादियों ने हमला कर दिया. इस हमले में करीब 24 जवान शहीद हो गए.
2012- दिन ही मध्य अमेरिकी देश होंडुरस में कोमायागुआ जेल में भीषण आग लग गई. आगजनी की इस घटना में करीब 358 लोगों की जान चली गई.

15 फरवरी को जन्मे व्यक्ति:-
15 फरवरी साल 1872 यूपी के पूर्व राज्यपाल विलियम मैल्कम हेली ने जन्म लिया.
भारतीय इतिहासकार व लेखक राधाकृष्ण चौधरी का जन्म 1921 में हुआ.
ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हिन्दी के यशस्वी कवि नरेश मेहता का जन्म 1922 में हुआ.
भारतीय मूर्तिकार और भित्ति चित्रकार के.जी. सुब्रह्मण्यम का जन्म 1924 में हुआ.
संस्कृत भाषा के प्रतिष्ठित साहित्यकार राधावल्लभ त्रिपाठी का जन्म 1949 में हुआ.
लेखक अरुण कमल का जन्म 15 फरवरी, 1954 में हुआ.
भारतीय एक्टर आशुतोष गोवरिकर ने 15 फरवरी, 1964 में जन्म हुआ.
भारतीय एक्ट्रेस मीरा जेसमिन का जन्म 1984 में हुआ.

15 फरवरी को हुए निधन:-
1869 में महान उर्दू कवि एवं लेखक मिर्जा गालिब का निधन.
1948 में प्रसिद्ध कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान का निधन.
15 फरवरी 2015 में अभिनेत्री मनोरमा का निधन.

महाशिवरात्रि पर जगमगाएगा 'महाकालेश्वर का धाम', टूटेगा अयोध्या का रिकॉर्ड

'मुंह में कपड़ा ठूंसकर किया बलात्कार और फिर', लापता लड़की की ऐसी हालत में मिली लाश देखकर काँप गई पुलिस

नाचते-नाचते 25 वर्षीय युवक की हुई दर्दनाक मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -