महाशिवरात्रि पर जगमगाएगा 'महाकालेश्वर का धाम', टूटेगा अयोध्या का रिकॉर्ड
महाशिवरात्रि पर जगमगाएगा 'महाकालेश्वर का धाम', टूटेगा अयोध्या का रिकॉर्ड
Share:

उज्जैन: रामनगरी अयोध्या में दीपावली के दिन एक साथ 15 लाख 76 हजार दीपक प्रज्वलित कर रिकॉर्ड बनाया गया था। अब मध्य प्रदेश का उज्जैन इस रिकॉर्ड को तोड़ने की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए उज्जैन के शिप्रा नदी के रामघाट समेत अन्य घाटों पर कुल 21 लाख दीपक जलाने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी सम्मिलित होंगे।

उज्जैन में यह रिकॉर्ड महाशिवरात्रि के दिन बनाया जाएगा। इस दिन उज्जैन में शिव ज्योति महोत्सव मनाया जाएगा। महोत्सव में 21 लाख दीपक जलाए जाएंगे। इसके लिए तैयारियां आरम्भ हो चुकी हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में यह दर्ज कराने के लिए मध्य प्रदेश के कुल 20 हजार वॉलियंटर इस महोत्सव में जुटे हुए हैं।

क्या रहेगा खास?
इस महोत्सव में सामाजिक संगठन, छात्र, व्यापारी, जन प्रतिनिधि, निजी संस्था एवं आम लोगों की सहायता ली जाएगी। उज्जैन शहर महाशिवरात्रि के दिन दीपकों की रोशनी से जगमगा उठेगा। उज्जैन के चौराहों और पार्कों की सजावट की जाएगी। साथ ही जगह-जगह इस पूरे कार्यक्रम का लाइव टेलिकास्ट भी किया जाएगा। उज्जैन नगर निगम ने इसके लिए 1 करोड़ 81 लाख रुपए के टेंडर दिए हैं। इस खर्च से तेल, दीप, बत्ती, कपूर, माचिस, आदि खरीदे जाएंगे। महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर के साथ आरम्भ हो चुकी हैं। शिप्रा नदी के घाटों की साफ-सफाई की जा रही है। घाटों की धुलाई करके उनकी सफाई की जा रही है।

नाचते-नाचते 25 वर्षीय युवक की हुई दर्दनाक मौत

पीएम मोदी और सुपरस्टार यश के बीच क्या हुई बातचीत ? रॉकी भाई ने खुद बताया

इस वजह के चलते कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने सरकारी कोठी से किया किनारा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -