'मुंह में कपड़ा ठूंसकर किया बलात्कार और फिर', लापता लड़की की ऐसी हालत में मिली लाश देखकर काँप गई पुलिस
'मुंह में कपड़ा ठूंसकर किया बलात्कार और फिर', लापता लड़की की ऐसी हालत में मिली लाश देखकर काँप गई पुलिस
Share:

रांची: झारखंड से एक शर्मनाक घटना सामने आई है यहाँ 20 वर्षीय युवती 4 दिन से लापता थी। घरवालों ने बहुत खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला। अब एक कुएं से उसकी लाश मिली है। आरंभिक तहकीकात में बलात्कार के बाद हत्या कर दिए जाने की जानकारी सामने आई है। मामला झारखंड के चक्रधरपुर का है। मृतका रेलकर्मी की बेटी थी। पीड़िता का शव घर से सिर्फ 70 मीटर की दूरी पर मिला है। 

20 वर्षीय युवती 4 दिन से लापता थी। घरवालों ने थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने 7 लड़कों को हिरासत में लिया था तथा उनसे पूछताछ की जा रही थी। इसी बीच लोगों ने पुलिस को खबर दी कि घर के पास स्थित कुएं में लड़की की लाश है। पुलिस ने लाश को बरामद किया एवं घरवालों से शिनाख्त कराई। 

गौरतलब है कि लड़की की लाश कुएं से बहुत संदिग्ध हालत में बरामद किया गया। मृतका, अर्धनग्न हालत में थी। उसके मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था। जिस जगह से उसकी लाश मिली वहां चारों तरफ 8 फीट ऊंची चहारदीवारी है। पुलिस को शक है कि हत्याकांड में कई लोग सम्मिलित हो सकते हैं। सामूहिक बलात्कार की संभावनाओं से मना नहीं किया जा सकता। थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि पुलिस ने हत्या एवं बलात्कार की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है एवं छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकेगा। 

पीएम मोदी और सुपरस्टार यश के बीच क्या हुई बातचीत ? रॉकी भाई ने खुद बताया

इस वजह के चलते कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने सरकारी कोठी से किया किनारा

राहुल गांधी का प्रयागराज दौरा रद्द, कांग्रेस बोली- भाजपा सरकार ने नहीं दी प्लेन उतरने की इजाजत

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -