मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश की धरती पर लव जिहाद का खेल नहीं चलने दूंगा
मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश की धरती पर लव जिहाद का खेल नहीं चलने दूंगा
Share:

इंदौर। आज टंट्या मामा भील के बलिदान दिवस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर में थे। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले टंट्या मामा की जनस्थाली पातालपानी जा कर उन्हें नमन किया और पातालपानी रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर टंट्या मामा के नाम किए जाने की घोषणा करी। टंट्या भील के बलिदान दिवस पर शहर के भंवरकुआं चौराहे पर टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरण किया जहां उनके साथ राज्यपाल मंगुभाई पटेल भी मौजूद रहे। 

मुख्यमंत्री ने कहा की इस चौराहे का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। शिवराज सिंह ने बिना किसी का नाम लिए कहा की आज तक एक परिवार के लोगों की प्रतिमाएं लग रही थीं। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर के नेहरू स्टेडियम में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार ग्रामीणों के लिए पेसा कानून लेकर आई, हमारी सरकार आपको अपना पूरा हक दिलवाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा की ना खाऊंगा ना खाने दूंगा, जो गड़बड़ी करेगा उसे निलबिंत किया जायेगा। 

मुख्यमंत्री चौहान ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर किसी भी कीमत पर लव जिहाद का खेल चलने नहीं दिया जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो लव जिहाद के खिलाफ नया कड़ा कानून बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा की हमारी बेटी के कोई भी 35 टुकड़े कर दे ये हम सहन नहीं करेंगे। शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा की जमीन हथियाने के लिए आदिवासी महिला से विवाह नहीं हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने सभी को पेसा एक्ट के बारे में जानकारी भी दी।

अवैध शराब से भरी एंबुलेंस को पुलिस ने पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार

'जब चाहें राहुल गांधी से धर्म पर बहस कर लें', RSS-VHP को कमलनाथ ने दी खुली चुनौती

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कमलनाथ ने की प्रेसवार्ता, मध्यप्रदेश में यात्रा ने 380 किमी से अधिक का सफर तय किया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -