मस्जिद की तरह बना दिया गया था बस स्टैंड, भाजपा सांसद के दखल के बाद हटाए गए गुम्बद
मस्जिद की तरह बना दिया गया था बस स्टैंड, भाजपा सांसद के दखल के बाद हटाए गए गुम्बद
Share:

बैंगलोर: कर्नाटक के मैसूर में बस स्टॉप पर लगा मस्जिदनुमा गुंबद शनिवार-रविवार (26 नवंबर) की दरम्यानी रात अचानक गायब हो गया। बता दें कि, भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा ने गुंबदों को गिराने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा था कि बस स्टैंड पर बने मुख्य गुम्बद के साथ लगे दो गुम्बद एक मस्जिद की तरह लगते हैं। इस मामले में कार्रवाई की समय सीमा निर्धारित की गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने अधिकारियों को इस मामले में स्पष्टीकरण देने के लिए एक नोटिस भेजा गया है।

वहीँ, इस मामले पर बोलते हुए रामदास ने कहा कि, 'बस स्टॉप विवाद में नहीं होना चाहिए। मैंने मैसूर में एक मॉडल पैलेस के तौर पर 12 बस स्टॉप का निर्माण किया है। मगर, इसे सांप्रदायिक रंग दिया गया और इससे मुझे ठेस पहुंची है। वरिष्ठों की राय लेने के बाद मैंने दो छोटे गुम्बदों (डोम) को ध्वस्त कर दिया है और बड़े गुम्बद को रहने दिया है। लोगों को इसे अन्यथा नहीं लेना चाहिए।' वहीं, कांग्रेस MLA तनवीर ने धमकी दी थी कि वह किसी भी सूरत में दोनों गुंबदों को नहीं गिराने देंगे। गुम्बदों के अचानक गायब होने के बाद प्रताप सिम्हा ने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'बीच में एक बड़ा गुम्बद और एक दूसरे के बगल में दो छोटे गुम्बद हों तो वह मस्जिद है।'

सिम्हा ने आगे कहा था कि, 'जिला कलेक्टर को धन्यवाद जिन्होंने वक़्त मांगा और अपनी बात रखी। रामदास जी को भी धन्यवाद जिन्होंने वास्तविकता को समझा और जनमत संग्रह के आगे झुक गए।'

आज बेटी की शादी थी, पिता ने लगा ली फांसी.., मातम में बदली खुशियां

यूपी: कुँए में किसने फेंकी जीवनरक्षक सरकारी दवाइयां ? मचा हड़कंप, CMO ने दिए जांच के आदेश

दिनभर मोबाइल चलाने पर माँ ने डांटा, तो 7वीं कक्षा के छात्र ने लगा ली फांसी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -