शादी के कुछ माह के बाद ही गहने और पैसे लेकर फरार हुई दुल्हन
शादी के कुछ माह के बाद ही गहने और पैसे लेकर फरार हुई दुल्हन
Share:

जयपुर: राजस्थान के बीकानेर के नोखा में विवाह के उपरांत लुटेरी दुल्हन नगदी और गहने लेकर भाग गई। दुल्हन अपने साथ लगभग 4 लाख रुपये के सोने व चांदी के जेवरात और एक लाख की नगदी लेकर भाग निकली है। पीड़ित ने भटिंडा निवासी दर्शन सिंह अरोड़ा और मुक्तसर पंजाब निवासी सोनू करमजीत कौर पर मुकदमा भी दायर करवाया था। नोखा पुलिस ने कमल चंद वेद की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

क्या है मामला?: नोखा थाने में दर्ज अपनी रिपोर्ट में नोखा के गांधी चौक निवासी कमल चंद्र वेद ने 4 माह पहले बठिंडा निवासी कमलजीत कौर से विवाह किया था। कल देर रात उसकी पत्नी बिना बताए घर से कहीं भाग गई है। गांव में रिश्तेदारों के यहां ढूंढने के उपरांत जब उसकी पत्नी नहीं मिली तो पति ने दुल्हन के भटिंडा निवासी रिश्तेदार से बात की लेकिन वहां से भी उसे कोई संतोषप्रद उत्तर सुनने के लिए नहीं मिला है। थक हार कर उसने नोखा थाने में अपनी पत्नी के विरुद्ध केस दर्ज करवाया है।

शादी से पूर्व पीड़ित ने महिला के रिश्तेदारों को लगभग दो लाख रुपए दिए थे: जहां इस बारें में पीड़ित ने जानकारी दी है कि उसका विवाह बठिंडा निवासी कमलजीत कौर से हुआ था शादी से पूर्व उसने महिला के रिश्तेदारों को लगभग 2 लाख रुपए दिए थे। जोकि उसकी पत्नी के भाई कहे जा रहे हैं। पीड़ित यह भी कहा है कि उसकी पत्नी अपने साथ लगभग 4लाख के सोने व चांदी के जेवरात और एक लाख की नगदी लेकर अपने ससुराल जा चुकी है।

अपना आखिरी वादा नहीं निभा पाइन लता मंगेशकर, जानिए क्यों?

लता मंगेशकर के निधन से टूटे प्रसिद्ध गीतकार, रोये फूट-फूटकर

इस मशहूर शख्स के माँ कहने पर रो पड़ी थीं लता मंगेशकर

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -