घर में अकेले रहते 82 साल के युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
घर में अकेले रहते 82 साल के युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Share:

पंजाब के गढ़शंकर के गांव घागो रोड़ावाली में शुक्रवार रात अज्ञात व्यक्ति ने 82 वर्ष के बुजुर्ग को बाथरूम में बांध कर उसका क़त्ल कर दिया गया। घर में अलमारियों के ताले टूटे थे और बुजुर्ग धर्म चंद के पर्स में से भी पैसे गायब थे। हालांकि चोरी क्या हुआ, इसका पता मृतक धर्म चंद के बेटों के आने पर ही चलने वाला है। पुलिस ने हत्या के मामले में बुजुर्ग के दामाद हरभजन लाल के बयान पर अज्ञात हत्यारों पर केस दर्ज कर घटना की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गांव घागो रोड़ावाली में 82 साल के बुजुर्ग धर्म चंद पुत्र बंता राम घर में अकेले ही रह रहे थे। उनके तीनों बेटे विदेश में रह रहे थे। उन्हें रोटी और खाने पीने का सामान पड़ोस में रहने वाले कमलजीत पुत्र गुरनाम सिंह का परिवार देता था। शुक्रवार रात तकरीबन पौने 8 बजे गुरनाम सिंह रोटी देने गए तो धर्म चंद नहीं थे। इस पर गुरनाम सिंह ने उनके दामाद हरभजन लाल निवासी साधोवाल को भी फोन किया। आधे घंटे में वह परिवार समेत वहां पहुंच गए और सभी कमरे भी चेक किए। और गांव में एक और जगह परिवार का कमरा था, वहां चेक किया लेकिन धर्म चंद वहां भी नहीं मिला। 

अमेरिका में रहने वाले धर्म चंद के एक बेटे का कमरा बंद ही पाया गया है। धर्म चंद के भतीजे ने उसे फोन कर कहा है कि सभी जगह चेक कर लिया लेकिन आपके पिता नहीं मिल पाया। इस पर बेटे ने बोला है कि ताला तोड़ कर देखो। कमरे का ताला ना खुलने पर वहां पर मौजूद लोगों ने खिड़की का उखाड़ा और अंदर गए तो कमरे के बाथरूम में धर्म चंद टॉयलेट सीट से बंधे हुए है। उनके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। मुंह पर लाल निशान थे। धर्म चंद की जान चली गई थी। जिसके उपरांत गढ़शंकर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने धर्म चंद का शव कब्जे में ले लिया। 

SHO करनैल सिंह ने कहा है कि अज्ञात लोगो ने धर्म चंद का कत्ल किया है केस की कार्रवाई की जा रही है आरोपी शीघ्र पकड़ लिए जाएंगे। अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। मृतक धर्म चंद के दामाद हरभजन लाल ने कहा है कि अज्ञात हत्यारों ने बेहरमी में धर्म चंद को मारा। उनके हाथ प्लासटिक की रस्सी से बांध कर टॉयलेट सीट के साथ रस्सी बांधी हुई पाई गई है। उनके चेहरे और गले पर लाल निशान थे। मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। बता दें कि  घर में अलमारियों व अन्य चीजों के ताले तोड़े गए हैं और अलमारियों से सामान चोरी हुआ है। उनके पर्स में हमेशा बहुत पैसे रहते थे लेकिन पर्स से भी पैसे नहीं पाए गए। ऐसा भी कहा जा रहा है कि हत्यारे चोरी करने आए थे और पहचाने जाने पर ही उन्होंने धर्म चंद का कत्ल कर दिया है। चोरी क्या हुआ है, इसका पता तो उनके बेटों के आने के बाद पता चलेगा। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाने आला है।

शराब के नशे में बदमाशों ने मचाया हाहाकार, दी जान से मारने की धमकी

नवजात शिशु का शव हुआ बरामद, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

बेटी ने ही घोट दिया अपने पिता का गला, सामने आई चौंकाने वाली वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -