भारत में नए अध्याय की शुरुआत - शिंजो आबे
भारत में नए अध्याय की शुरुआत - शिंजो आबे
Share:

अहमदाबाद: आखिर वह सुखद क्षण आ ही गया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के पीएम शिंजो आबे ने अहमदाबाद में देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना का शिलान्यास किया। 1 लाख करोड़ रुपए की लागत वाली यह परियोजना अहमदाबाद से मुंबई तक के लिए है। जापान के पीएम शिंजो आबे ने इसे भारत में नए अध्याय की शुरुआत बताया। उन्होंने सबसे पहले हिन्दी में नमस्कार कहकर अपनी बात शुरू की।

उल्लेखनीय है कि इस बुलेट परियोजना को निर्धारित समय से एक साल पहले यानी 2022 में पूरा करने की बात कही जा रही है। इस मौके पर मंच पर बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की डेमो फ़िल्म भी दिखाई गई. पीएम मोदी, शिंजो आबे के साथ गुजरात के सीएम विजय रुपानी, रेल मंत्री पीयूष गोयल, महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस भी उपस्थित थे। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस परियोजना को पीएम मोदी की संकल्पना की शुरुआत बताया, वहीं रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि पहले महात्मा गांधी को ट्रेन से निकाला गया था, आज हम गांधी की धरती पर ही बुलेट ट्रेन परियोजना की शुरुआत कर रहे हैं।

यदि इस परियोजना के इतिहास पर नज़र डालें तो भारत और जापान के बीच इस बुलेट ट्रेन को लेकर 2015 में मेमोरेंडम पर दस्तखत किये गए थे। इस योजना के तहत जापान में टोक्यो से कोब के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन की शैली में मुंबई से अहमदाबाद के बीच ट्रेन चलाने का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ था। उसी ट्रेन की टेक्नोलॉजी को भारत में उपयोग किया जाएगा।

यह भी देखें

शिंजो आबे के साथ PM मोदी पहुंचे 'सिद्दी सैयद मस्जिद'

आबे के अभिनंदन को अहमदाबाद आतुर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -