thappad box office : 'थप्पड़' ने की शानदार वापसी, कमाए इतने करोड़
thappad box office : 'थप्पड़' ने की शानदार वापसी, कमाए इतने करोड़
Share:

हिंदी सिनेमा की जानी मानी अदाकारा तापसी पन्नू स्टारर फ़िल्म 'थप्पड़' लगातार दर्शकों को प्रभावित कर रही है। वहीं पहले हफ्ते में अच्छा बिजनेस करने के बाद अब फ़िल्म दूसरे हफ़्ते में पहुंच गई है। इसके साथ ही क्रिटिक्स से मिली सराहना का असर फ़िल्म के प्रदर्शन पर भी देखने को मिल रहा है।इसके साथ ही  दूसरे वीकेंड में औसत शुक्रवार के बाद एक बार फिर फ़िल्म ने वापसी की है। वहीं 'थप्पड़' ने शनिवार को अच्छा कलेक्शन किया है। इसके साथ ही अनुभव सिन्हा निर्देशित फ़िल्म थप्पड़ 28 फ़रवरी को रिलीज़ हुई थी। वहीं शुक्रवार को फ़िल्म दूसरे हफ्ते में प्रवेश कर गई।boxofficeindia.com के मुताबिक, फ़िल्म  ने दूसरे शुक्रवार को 90 लाख का कलेक्शन किया। इसके बाद शनिवार को वीकेंड का फायदा फ़िल्म को मिला। फ़िल्म ने शनिवार को लगभग दोगुना कलेक्शन किया। फ़िल्म ने शनिवार को करीब 1 करोड़ 65 लाख का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फ़िल्म को टोटल कलेक्शन 25 करोड़ के पार हो गया। 

पहले हफ़्ते में  22.79 करोड़ का कलेक्शन
तापसी पन्नू की महिला केंद्रित फ़िल्म 'थप्पड़' ने पहले हफ़्ते में ठीक-ठाक प्रदर्शन किया। फ़िल्म ने 3.07 करोड़ की ओपनिंग ली थी। वहीं इसके बाद शनिवार को 5.05 करोड़ और रविवार को 6.54 करोड़ का बिजनेस किया। सोमवार को कलेक्शन में गिरावट देखी गई। इसके बाद फ़िल्म की कलेक्शन में लगातार गिरावट दर्ज की गई। पहले हफ़्ते के ख़त्म होने के बाद थप्पड़ ने 22.79 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। वहीं, अब तक कुल कलेक्शन 25.34 हो गया है। 

बागी 3 से मिल रही है टक्कर
तापसी पन्नू को फ़िल्म 'थप्पड़' को टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख स्टारर फ़िल्म 'बागी 3' से मिल रही है।वहीं  इसका असर 'थप्पड़' के शुक्रवार को कलेक्शन पर देखने को भी मिला। फिलहाल , मल्टीप्लेक्स स्क्रींस पर फ़िल्म को अभी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं, उम्मीद है कि रविवार को फ़िल्म के कलेक्शन बढोतरी हो सकती है। वहीं, मंगलवार को होली के मौके पर कलेक्शन में और भी इजाफ़ा हो सकता है। 

टाइगर श्रॉफ की 'बागी 3' का कलेक्शन जान उड़ जायेंगे होश

SMZS Box Office : आयुष्मान खुराना की फ़िल्म का जानिये क्या रहा कलेक्शन

Box Office: 'थप्पड़' की रफ़्तार पड़ी धीमी, 8 दिनों में कमाए महज इतने करोड़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -