thappad box office : तापसी की 'थप्पड़' की कमाई में आयी कमी
thappad box office : तापसी की 'थप्पड़' की कमाई में आयी कमी
Share:

हिंदी सिनेमा की जानी मानी अदकारा तापसी पन्नू की फ़िल्म थप्पड़ का असर पहले सोमवार को कमज़ोर ही रहा। इसके साथ ही फ़िल्म के कलेक्शंस में काफ़ी गिरावट आयी, जिसके चलते पहले हफ़्ते का सफ़र थोड़ मुश्किल हो गया है। सूत्रों के मुताबिक , सोमवार को फ़िल्म के कलेक्शंस में करीब 50 फीसदी की गिराट आयी है, जिसके चलते फ़िल्म ने 2-3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही थप्पड़ के लिए आगे आने वाला समय चुनौती भरा है। पिछले  शुक्रवार (28 फरवरी) को कोई बड़ी फ़िल्म रिलीज़ ना होने की वजह से थप्पड़ को पुरानी फ़िल्मों शुभ मंगल सावधान और भूत से ही चुनौती मिली थी, परन्तु आने वाले शुक्रवार (6 मार्च) से टाइगर श्रॉफ की बाग़ी 3 रिलीज़ हो जाएगी|

जिसके बाद इस वक़्त चल रही सभी फ़िल्मों की मुश्किल बढ़ेगी। इसके अलावा थप्पड़ के पास यही एक हफ़्ता है, जिसमें फ़िल्म के कलेक्शंस बढ़ाए जा सकते हैं। वहीं अब तक के सफ़र की बात की जाए तो शुक्रवार (28 फरवरी) को रिलीज़ हुई फ़िल्म ने  3.07 करोड़ की ओपनिंग ली थी। शनिवार को 5.05 करोड़ और रविवार को 6.54 करोड़ जमा कर लिये थे। ओपनिंग वीकेंड में थप्पड़ का नेट कलेक्शन 14.66 करोड़ रहा था। सोमवार को अनुमानित कलेक्शंस मिला दें तो फ़िल्म का 4 दिनों का नेट कलेक्शन 18 करोड़ के आसपास होना चाहिए। वहीं अंतिम आंकड़े आने के बाद यह राशि बदल सकती है। 

थप्पड़ एक मुद्दा आधारित संवेदनशील फ़िल्म है, जिसकी कहानी के केंद्र में घरेलू हिंसा है। इसके  साथ तापसी ने फ़िल्म में एक गृहिणी का रोल निभाया है, जबकि डेब्यूटेंट पावेल गुलाटी उनके पति के रोल में हैं। थप्पड़ घरेलू हिंसा को लेकर महिलाओं की सहनशीलता की भी बात करती है और एक बेहद ज़रूरी संदेश देती है। इसके साथ ही रत्ना पाठक शाह, तन्वी आज़मी, दिया मिर्ज़ा, राम कपूर और कुमुद मिश्रा भी अहम किरदारों में हैं। वहीं रिलीज़ से पहले सोशल मीडिया में थप्पड़ के बहिष्कार को लेकर अभियान भी चलाये गये थे। इसके पीछे अनुभव सिन्हा और तापसी का नागरिकता संशोधन क़ानून के विरोध प्रदर्शन में शामिल होना था।

'पिंकी' बने अर्जुन और 'संदीप' के रोल में नज़र आई परिणीति, सामने आया फिल्म का फर्स्ट पोस्टर

Tanhaji Box Office : तानाजी 300 करोड़ का आंकड़ा कर सकती है पार

Shubh Mangal Box Office : आयुष्मान की शुभ मंगल ने कमाए इतने करोड़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -