Tanhaji Box Office : तानाजी 300 करोड़ का आंकड़ा कर सकती है पार
Tanhaji Box Office : तानाजी 300 करोड़ का आंकड़ा कर सकती है पार
Share:

हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता अजय देवगन स्टारर 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर धीरे-धीरे ही सही, परन्तु  300 करोड़ के लगभग पहुंचने वाली है। जनवरी में रिलीज़ हुई फ़िल्म शुक्रवार को आठवें हफ्ते में पहुंच गई। वहीं इसके बावजूद भी फ़िल्म लगातार ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, अब कलेक्शन में काफी गिरावट आ गई है। 

इसके साथ ही बॉक्स ऑफ़िस इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार फ़िल्म ने आठवें हफ्तें की शुरुआत 10 लाख के साथ किया गया था। शुक्रवार के बाद रविवार के कलेक्शंस को लेकर ऐसा ही अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं उम्मीद है कि फ़िल्म रविवार को 10 लाख का कलेक्शन किया हो। फिलहाल , अभी तक फ़िल्म को लेकर कोई ऑफ़िशियल आंकड़ा नहीं आया है। आधिकारिक आंकड़ा आने पर इसमें और भी वृद्धि हो सकती है। 

'तानाजी' ने गुरुवार तक 277.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी थी। इसके बाद शुक्रवार और शनिवार कलेक्शन जोड़े, तो कुल कलेक्शन करीब 278 करोड़ हो गया है। इसके साथ फ़िल्म शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर 'कबीर सिंह' को पीछे छोड़ने में थोड़ी ही पीछे है। एक मिडिया रिपोर्टर  के अनुसार , 'कबीर सिंह' का लाइफटाइम टोटल कलेक्शन 278.24 करोड़ रहा है। 'तानाजी' को काफी शानदार शुरुआती मिली थी। इसके साथ ही पहले हफ्ते  में फ़िल्म ने 118.91 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद दूसरे हफ्ते में 78.54 करोड़ और अधिक जोड़ लिये। तीसरे हफ्ते में  40.42 करोड़, चौथे हफ्ते में 21.65 करोड़, पांचवे हफ्ते में 10.41 करोड़, छठे हफ्ते में  5.08 करोड़ और सातवें हफ्ते में लगभग 2. 56 करोड़ का कलेक्शन किया। 

Shubh Mangal Box Office : आयुष्मान की शुभ मंगल ने कमाए इतने करोड़

Sooryavanshi Trailer: ताबड़तोड़ एक्शन करते नज़र आएँगे सुपर कॉप अक्षय, यहाँ देखें धांसू ट्रेलर

Does HIT पहले दिन की कमाई सुन उड़ जाएंगे होश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -