'पिंकी' बने अर्जुन और 'संदीप' के रोल में नज़र आई परिणीति, सामने आया फिल्म का फर्स्ट पोस्टर
'पिंकी' बने अर्जुन और 'संदीप' के रोल में नज़र आई परिणीति, सामने आया फिल्म का फर्स्ट पोस्टर
Share:

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा एक बार फिर एकसाथ नजर आने वाले हैं। ये जोड़ी फिल्म संदीप और पिंकी फरार में दिखाई देगी। इस फिल्म से दोनों का पहला पोस्टर जारी किया गया है। फिल्म का पहला पोस्टर साझा करते हुए दोनों एक्टर्स ने एक दूसरे को "पार्टनर इन क्राइम" कहा है।

हालाकि, फिल्म में एक ट्विस्ट है, इसमें अर्जुन का नाम पिंकी दहिया है और परिणीति का नाम संदीप कौर है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी और दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित, डार्क कॉमेडी 'संदीप और पिंकी फरार' 20 मार्च को रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में अर्जुन हरियाणवी पुलिस अधिकारी का रोल निभा कर रहे हैं। परिणीति ने कॉरपोरेट जगत की एक महत्वाकांक्षी लड़की का किरदार निभाया है।  

फिल्म से अर्जुन और परिणीति का फर्स्ट लुक भी सामने आया है। सामने आई तस्वीरों में परिणीति एक मॉर्डन लड़की के लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने आंखों में चश्मा लगाया हुआ है। उनके बाल विभिन्न रंगों स्टाइलिश ढंग से रंगे हुए हैं। वहीं अर्जुन पुलिस की वर्दी में नज़र आ रहे हैं। 'संदीप और पिंकी फरार' की शूटिंग तीन वर्ष पहले शुरू हुई थी। ये फिल्म लगभग साल भर से बनी पड़ी है। मगर अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फिल्म नमस्ते इंग्लैंड फ्लॉप होने के बाद इस फिल्म की रिलीज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी। 

बॉक्स ऑफिस पर क्या मार्च रहेगा हिट?

Tanhaji Box Office : तानाजी 300 करोड़ का आंकड़ा कर सकती है पार

Shubh Mangal Box Office : आयुष्मान की शुभ मंगल ने कमाए इतने करोड़

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -