Shubh Mangal Box Office : आयुष्मान की शुभ मंगल ने कमाए इतने करोड़
Shubh Mangal Box Office : आयुष्मान की शुभ मंगल ने कमाए इतने करोड़
Share:

हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता आयुष्मान खुराना की फ़िल्म शुभ मंगल ज़्यादा सावधान उनकी पिछली फ़िल्मों के मुक़ाबले तो नहीं चल रही है| लेकिन  बॉक्स ऑफ़िस पर डटी हुई है। दूसरे वीकेंड में फ़िल्म ने ठीकठाक कलेक्शन किया है। इसके साथ ही शुभ मंगल ज़्यादा सावधान के सामने कलेक्शंस बढ़ाने का सिर्फ़ यही हफ़्ता है, इसके बाद 6 मार्च को टाइगर श्रॉफ की बाग़ी 3 रिलीज़ हो जाएगी, जिसका असर फ़िल्मों के कलेक्शंस पर पड़ेगा। शुभ मंगल ज़्यादा सावधान ने दूसरे वीकेंड में 10.11 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके साथ 10 दिनों का नेट कलेक्शन 54.23 करोड़ हो चुका है।

 फ़िल्म दूसरे शुक्रवार को 2.08 करोड़, शनिवार को 3.25 करोड़ और रविवार को 4.06 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं शुभ मंगल सावधान दूसरे हफ़्ते में मलंग को पीछे छोड़ सकती है, जिसने 60 करोड़ के आसपास जमा किये हैं। इसके साथ ही 21 फरवरी को रिलीज़ हुई शुभ मंगल ज़्यादा सावधान ने पहले शुक्रवार को 9.55 करोड़ कमाये थे, हालाँकि  शनिवार को कलेक्शंस में बढ़ोत्तरी हुई और 11.08 करोड़ जमा कर लिये थे। वहीं रविवार को भी कमाई बढ़ी और कलेक्शंस 12.03 करोड़ पर पहुंच गये थे। पहले सोमवार को फ़िल्म ने 3.87 करोड़, मंगलवार को 3.07 करोड़, बुधवार को 2.62 करोड़ और गुरुवार को भी 2.62 करोड़ ही जमा किये थे। इसके साथ ही पहले हफ़्ते में फ़िल्म ने 44.84 करोड़ बटोर लिये थे। 

इस साल रिलीज़ हुई फ़िल्मों की लिस्ट देखें तो शुभ मंगल ज़्यादा सावधान चौथे स्थान पर आ गयी है। इसके साथ ही पहले स्थान पर अजय देवगन की तानाजी- द अनसंग वॉरियर है, जो 278 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। वहीं दूसरे स्थान पर वरुण धवन की स्ट्रीट डांसर 3 डी है, जिसने 75 करोड़ जमा किये थे। तीसरे स्थान पर मलंग है, जिसने करीब 60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है। इसके साथ ही पांचवें स्थान पर कार्तिक आर्यन और सारा अली ख़ान की लव आज कल है, जिसने 36 करोड़ से अधिक जमा किये थे।

Sooryavanshi Trailer: ताबड़तोड़ एक्शन करते नज़र आएँगे सुपर कॉप अक्षय, यहाँ देखें धांसू ट्रेलर

Does HIT पहले दिन की कमाई सुन उड़ जाएंगे होश

तापसी पन्नू की 'थप्पड़' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -