अमेरिका में 9/11 के बाद बड़ा आतंकी हमला
अमेरिका में 9/11 के बाद बड़ा आतंकी हमला
Share:

मेनहटन। अमेरिका में 9/11 के बाद एक बड़ा आतंकी हमला हो गया है। इस हमले के बाद लोग दहशत में आ गए। इस हमले से हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार न्यूयाॅर्क के मेनहटन में पैदल जा रहे लोगों को ट्रक ने रौंद दिया। इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हमलावर पैदल लेन और साइकिल लेन में ट्रक को ड्राईव करते हुए ले गए। ऐसे में बड़े पैमाने पर पैदल चल रहे लोग और साइकिल सवार लोग इस टक्कर का शिकार हुए।

इन दोनों लेन में जा रहे लोग अचानक हुए हमले से संभल नहीं पाए, लोगों को कुछ समझ ही नहीं आया। हालांकि कुछ लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। मगर कुछ वाहन की चपेट में आ गए। इस घटना में घायल हुए लोगों को तत्काल चिकित्सालय ले जाया गया। हमलावर को पकड़ लिया गया है। हमलावर हथियार से लैस था और वारदात के बाद भागने लगा, मगर पुलिस ने गोली मारकर उसे घायल कर दिया और फिर पकड़ लिया।

उससे पूछताछ की जा रही है। उसकी पहचान सेफुलर साइपोव निवासी उज्बेकिस्तान के तौर पर हुई है। हालांकि वह करीब 7 वर्ष पूर्व अमेरिका आया था। उसने हमले के बाद अल्लाह हो अकबर के नारे लगाए। मारे गए लोगों में अर्जेंटिना का नागरिक शामिल है।

ट्रंप के चुनाव प्रमुख पर लगा मनीलाॅन्ड्रींग का आरोप

अमेरिका में आए तूफान को लेकर एक मंच पर आए 5 राष्ट्रपति

शिवराज ने की अमेरिका में प्रदेश की सड़कों की तारीफ

प्रेमिका जलती रही जिंदा, भाग निकला प्रेमी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -