शिवराज ने की अमेरिका में प्रदेश की सड़कों की तारीफ
शिवराज ने की अमेरिका में प्रदेश की सड़कों की तारीफ
Share:

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अमेरिका की यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने एक महत्वपूर्ण बयान दिया और कहा कि, मध्यप्रदेश में अमेरिका से भी शानदार सड़कें हैं, उनका कहना था कि, भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से विकास कर रहा है, और मध्यप्रदेश में विकास की अच्छी संभावनाऐं हैं। यहां पर शानदार विकास हुआ है।

उनका कहना था कि, यदि शांति स्थापित करना है तो फिर, अमीरी और गरीबी के अंतर को कम करना होगा। दुनिया में यह अंतर बढ़ रहा है। उन्होंने मध्यप्रदेश के कृषि विकास के बढ़ने की सराहना की। उन्होंने कहा कि, ऊॅंची विकास दर प्राप्त करने के बाद गरीब वर्ग का विकास न हो तो समाज सुखी नहीं रह सकता।

शिवराज सिंह चौहान ने अमेरिका यात्रा के दौरान नदी संरक्षण अभियान की जानकारी देते हुए, मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी के वकास के लिए किए जाने वाले कार्य का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि, एक ही दिन में नदी के दोनों किनारों पर लगभग 7 करोड़ रूपए से अधिक पौधे रोपे गए। उनका कहना था कि, शिवराज सिंह चौहान स्वयं अपने राज्य की तारीफ करते रहे। शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश विकास की योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि प्रदेश में निवशकों को लाभ होगा। 

5 दिन के लिए वाशिंगटन में 'शिवराज'

शिवराज ने कहा केवल पटाखों से नहीं होगा प्रदूषण

मध्य प्रदेश में हो रही सबसे ज्यादा बाघों की मौत

पूजा नहीं करने वाले भी लगा रहे तिलक - शिवराज

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -