आतंकवाद, केरला स्टोरी, ऑपरेशन कावेरी..! कर्नाटक में पीएम मोदी ने कई मुद्दों पर कांग्रेस को जमकर घेरा
आतंकवाद, केरला स्टोरी, ऑपरेशन कावेरी..! कर्नाटक में पीएम मोदी ने कई मुद्दों पर कांग्रेस को जमकर घेरा
Share:

बैंगलोर: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने में बस कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में तमाम सियासी दल जोर-शोर से अपना प्रचार करने में लगे हुए हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज बल्लारी जिले में एक जनसभा को सम्बोधित किया, इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि, 'चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस पैसों के दम पर झूठे नैरेटिव गढ़ती है। बीते कई चुनावों से ऐसे ही झूठे नैरेटिव बनाकर, झूठे सर्वे करवा कर अपनी वाहवाही करती है। यहां कर्नाटक में भी कांग्रेस यही कर रही है।'

भाजपा के घोषणापत्र पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, भाजपा का घोषणापत्र उसके लिए वचन पत्र है, संकल्प पत्र है। जिसमें कर्नाटक को देश का नंबर-1 राज्य बनाने का रोड मैप है। दूसरी तरफ कांग्रेस के घोषणापत्र में ढेर सारे झूठे वादे हैं। कांग्रेस का घोषणापत्र मतलब तालाबंदी और तुष्टिकरण का बंडल है। उन्होंने कहा कि, कर्नाटक को देश का नबर-1 राज्य बनाने के लिए कानून व्यवस्था सबसे प्रमुख आवश्यकता है। कर्नाटक का आतंकवाद से मुक्त रहना उतना ही जरूरी है। भाजपा हमेशा आतंकवाद के खिलाफ कठोर रही है। लेकिन जब भी आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई होती है कांग्रेस के पेट में दर्द होने लगता है।

आतंकवाद को लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा:-

आतंकवाद को लेकर देश पर दशकों तक राज करने वाली कांग्रेस को घेरते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि, वोट बैंक के डर की वजह से आज कांग्रेस आतंकवाद के खिलाफ एक शब्द बोलने की भी हिम्मत खो चुकी है। वोट बैंक की इसी राजनीति की वजह से कांग्रेस ने आतंकवाद को पाला-पोषा और उसे पनाह दी। पीएम मोदी ने कहा कि, 'देश का दुर्भाग्य देखिए कि कांग्रेस आज समाज को तहस-नहस करने वाली इस आतंकी प्रवृत्ति के साथ खड़ी नजर आ रही है। इतना ही नहीं, ऐसी आतंकी प्रवृत्ति वालों से कांग्रेस, पिछले दरवाजे से राजनीतिक सौदेबाजी तक कर रही है।' दरअसल, कांग्रेस प्रतिबंधित कट्टरपंथी संगठन PFI के पोलिटिकल विंग SDPI के साथ मिलकर कर्नाटक चुनाव लड़ रही है, इसी पर पीएम मोदी ने तंज कसा है।  

The Kerala Story पर पीएम मोदी का बयान :-

इस दौरान पीएम मोदी ने कथित जिहाद, धर्मान्तरण और आतंकवाद पर आधारित फिल्म द केरला स्टोरी (The Kerala Story) पर भी बात की। उन्होंने कहा कि, बम-बंदूक और पिस्तौल की आवाज तो सुनाई देती है लेकिन समाज को भीतर से खोखला करने की आतंकी साजिश की कोई आवाज नहीं होती। कोर्ट तक ने आतंक के इस स्वरुप पर चिंता जताई है। ऐसी ही आतंकी साजिश पर बनी फिल्म 'केरला स्टोरी' की इन दिनों काफी चर्चा है। कहते हैं, केरला स्टोरी सिर्फ एक राज्य में हुई आतंकी साजिशों पर आधारित है।  देश का इतना खूबसूरत राज्य, जहां के लोग इतने परिश्रमी और प्रतिभाशाली होते हैं, उस केरला में चल रही आतंकी साजिश का खुलासा इस फिल्म में किया गया है।

ऑपरेशन कावेरी को लेकर क्या बोले पीएम मोदी :-

सूडान से भारतीयों को निकालने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन कावेरी पर पीएम मोदी ने कहा कि, अभी सूडान में गृहयुद्ध की स्थिति है, कहीं से गोली चलती थी कहीं से भी बम फूटता था। घर से बाहर निकलना मुश्किल था। हमारे हजारों भारतीय भाई-बहन सूडान में फंस गए थे और उसमें हमारे कर्नाटक के भी सैकड़ों भाई-बहन थे।  सूडान की स्थिति ऐसी है कि बड़े-बड़े देशों ने भी अपने नागरिकों को वहां से निकालने से मना कर दिया था। बावजूद इसके हमने अपनी पूरी वायुसेना लगा दी, नौसेना को खड़ा कर दिया। हमने मां कावेरी के आशीर्वाद से ऑपरेशन कावेरी चलाया और अपने भारतीय भाई-बहनों को वापस लाए। पीएम मोदी ने कहा कि, ऐसे मुश्किल समय में कांग्रेस ने देश का साथ नहीं दिया। कांग्रेस ने जान बूझकर सूडान में फंसे भारतीयों को वहां उपद्रवियों के सामने एक्सपोज कर दिया। क्या यही है कांग्रेस की देश के नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता?

यूपी निकाय चुनाव छोड़कर कर्नाटक में जनसभा करने जा रहे अखिलेश यादव! जानिए वहां किसके लिए मांगेंगे वोट ?

'जय बजरंग बली के नारों से अल्पसंख्यकों को लगेगा डर..', कांग्रेस नेता रहमान ने EC से की पीएम की शिकायत

कर्नाटक चुनाव: वोटर्स में बांटने के लिए रखा गया 4 करोड़ कैश जब्त, KGF में घर और कार से मिले नोट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -