नदी में मृत मिली 4 दिनों से लापता हुई नाबालिग लड़की, मचा भारी हड़कंप
नदी में मृत मिली 4 दिनों से लापता हुई नाबालिग लड़की, मचा भारी हड़कंप
Share:

पिछले चार दिनों से लापता 16 वर्षीय बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। सिलचर के आश्रम रोड पर बुधवार सुबह बच्ची नदी में मृत मिली। यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। बच्ची का शव मिलने से लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बुधवार दोपहर शव उसके घर पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों के एक समूह ने हंगामा किया और मृतक के कथित प्रेमी के घर पर हमला कर दिया। गुस्साई भीड़ ने घर में तोड़फोड़ की और फिर लड़के की मोटरसाइकिल में आग लगा दी. इसके बाद उन्होंने इलाके की दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी और पुलिस पर पथराव कर दिया। बेकाबू भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस कर्मियों ने लाठीचार्ज किया। कुछ गोलियां हवा में भी चलाई गईं। इस घटना में तीन दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं।

लोगों ने बताया कि लड़की के साथ उसके प्रेमी और उसके दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। लड़की के परिवार वालों ने भी यही दावा किया है और न्याय की मांग की है। पुलिस ने घटना के सिलसिले में लड़की के प्रेमी और दो अन्य को हिरासत में लिया है। घटना को आगे बढ़ने से रोकने के लिए आश्रम रोड और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

MP: जल्द लग सकता है बिजली बिल का झटका, प्रस्तावित की गईं नई दरें

फूफा के साथ था महिला का नाज़ायज़ संबंध, दोनों ने मिलकर पति को मार डाला

पति राज को बचाने की मन्नत लेकर माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंची शिल्पा!

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -