'मंदिर सरकार के अधीन हो सकते हैं, तो मस्जिद-चर्च क्यों नहीं?', छिंदवाड़ा में बोले देवकीनंदन ठाकुर
'मंदिर सरकार के अधीन हो सकते हैं, तो मस्जिद-चर्च क्यों नहीं?', छिंदवाड़ा में बोले देवकीनंदन ठाकुर
Share:

छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के दशहरा मैदान में लोकप्रिय कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर की कथा चल रही है। उन्होंने आज देश में रामचरितमानस जलाए जाने एवं मदनी के ॐ, अल्लाह एवं हिंदू राष्ट्र के मुद्दों पर मीडिया से चर्चा की। इसके चलते देवकीनंदन ने कहा कि रामचरितमानस को उस भारत में जलाया गया, जहां राम का जन्म हुआ है। यह दुर्भाग्य की बात है। इंडोनेशिया एवं मुस्लिम देश में बच्चे होने पर रामायण का पाठ किया जाता है। वहीं, जिस देश में राम हुए उस देश में रामचरितमानस जलाई गई तथा किसी के कान में जू तक नहीं रेंगी। इससे अधिक सनातन क्या सहेगा। भारत में राम तो 1,400 वर्ष पहले से हैं, जब अल्लाह को भी कोई नहीं जानता था। 

देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि जब मंदिर सरकार के अंडर में हो सकते हैं, तो मस्जिद और चर्च क्यों नहीं हो सकते हैं। केवल हिंदुओं को दबाने की हिम्मत है। सरकार को मंदिर के पैसों का इस्तेमाल सिर्फ विद्या अध्ययन में ही करना चाहिए। मंदिर के पैसों से प्रत्येक जिले में पांच स्कूल खोले जाने चाहिए। वहां अध्यापक के बदले धर्माचार्यों का संरक्षण हो। 

देवकीनंदन ठाकुर ने वेब सीरीज पर प्रतिबंध लगाने की बात करते हुए बोला कि यह पूर्णतः बंद होनी चाहिए। जो मर्यादा बड़े पर्दे पर रखी जाती है, वह वेब सीरीज में खुलेआम चल रही है। रिश्तों की मर्यादाओं को शर्मसार किया जा रहा है। ऐसे में आने वाले 10 वर्षों में कोई रिश्ता नहीं बच पाएगा। भारत सरकार से आग्रह करता हूं कि वेब सीरीज तत्काल बंद कर देनी चाहिए। देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि हमारे साथ इतिहासकारों ने गलत किया गया है। हमारा इतिहास कहता है कि धर्माचार्यों का मार्गर्दर्शन लें। इतिहास में अकबर को पढ़ाया जाता है, मगर राम को नहीं पढ़ाया जाता। यह गलत है। राजनेताओं को जब धर्म का ज्ञान न हो, तो नहीं बोलना चाहिए। मैं इस बात के समर्थन में हूं कि भारत हिंदू राष्ट्र बनना चाहिए, जिससे हमारा भविष्य सुरक्षित रहे।

दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में भड़की भीषण आग, दमकल की 9 गाड़ियां मौके पर

कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश कर रहा एक आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

बिना चुनाव लड़े ही CWC के आजीवन सदस्य बनेंगे राहुल गांधी और मनमोहन सिंह ! क्या है कांग्रेस का प्लान ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -