'तेजस्वी यादव अयोग्य, मेरे बेटे को बनाओ मुख्यमंत्री..', महागठबंधन में दरार, क्या करेंगे नितीश कुमार ?
'तेजस्वी यादव अयोग्य, मेरे बेटे को बनाओ मुख्यमंत्री..', महागठबंधन में दरार, क्या करेंगे नितीश कुमार ?
Share:

पटना: बिहार के सीएम नीतीश कुमार विपक्षी दल भाजपा से अधिक अपने लोगों से जुबानी तीरों का शिकार होते नजर आ रहे हैं। JDU संसदीय बोर्ड के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बाद अब पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार को निशाने पर लिया है। मांझी ने अपने बेटे संतोष सुमन को मुख्यमंत्री बनाने की मांग करके नितीश को उलझन में डाल दिया है। मांझी ने इशारों-इशारों में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को अयोग्य तक बता दिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, गरीब संपर्क यात्रा पर निकले हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने महागठबंधन के सामने अपना बड़ा दावा पेश किया है। उन्होंने मांग की है कि उनके बेटे और बिहार सरकार में मंत्री संतोष सुमन को सूबे का सीएम बनाया जाए। संतोष सुमन इस वक़्त नीतीश सरकार में SC/ST कल्याण मंत्री हैं। गरीब संपर्क यात्रा करते हुए अरवल पहुंचे पूर्व सीएम मांझी ने प्रखंड परिसर स्थित भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि संतोष कुमार सुमन को मुख्यमंत्री पद दिया जाए। मांझी ने कहा कि संतोष सुमन युवा है, पढ़ा लिखा है, नेट क्वालिफाइड है और प्रोफेसर भी है, उसके पास मुख्यमंत्री बनने की सभी योग्यताएं हैं। 

मांझी ने नाम लिए बिना डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर भी हमला बोला। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सीएम पद के लिए बहुतों का नाम आता है। संतोष उसको भी पढ़ा सकता है। यहाँ इशारों-इशारों में जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव को अपने बेटे के समक्ष अयोग्य करार दिया। इसके साथ ही मांझी ने नीतीश कुमार को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि जब तक दबे-कुचले त्रस्त समाज के लोगों का प्रतिनिधित्व नहीं होगा, तब तक हमारा कल्याण नहीं हो सकेगा। बीते 75 वर्षों में हर प्रकार की सरकारें आई, केवल हमारे लोगों की नहीं आई।  हम जब 9 माह के लिए आए, तो बिहार में क्या क्या हुआ यह आप सभी जानते हैं। हमारा आना किसी को बर्दाश्त नहीं हुआ। 

छत्रपति शिवाजी की जयंती पर वीर सावरकर द्वारा लिखी गई आरती गाएगी भाजपा, मुंबई में होगा महाआयोजन

'औरतों में आग लगाने की टेंडेंसी होती है..', कानपुर अग्निकांड पर मंत्री के पति का शर्मनाक बयान

'कर्नाटक कांग्रेस के 10 नेता बनना चाहते हैं CM...', पार्टी के वरिष्ठ नेता परमेश्वर का खुलासा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -