tanhaji box office : नयी फिल्मो के लिए चुनौती बन गयी है तानाजी, कमाई में आ रही है बढ़ोतरी
tanhaji box office : नयी फिल्मो के लिए चुनौती बन गयी है तानाजी, कमाई में आ रही है बढ़ोतरी
Share:

हिंदी सिनेमा की यह फिल्म 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' ने सिनेमाघरों में 26 दिनों का सफ़र पूरा कर लिया है इसके अलावा इस दौरान फ़िल्म ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही  200 करोड़ क्लब में कई सुपरस्टार्स की फ़िल्मों को पीछे छोड़ा। वही तानाजी के सामने नई रिलीज़ फ़िल्मों की हालत भी खस्ता है। इसके साथ ही तानाजी चौथे हफ़्ते में जितना कलेक्शन कर रही है, उससे कम इसके बाद रिलीज़ हुई फ़िल्में कर रही हैं। 

आरम्भिक रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार (3 फरवरी) को फ़िल्म ने करीब 2 करोड़ का कलेक्शन किया है, वही जिसके साथ इसका 26 दिनों का नेट कलेक्शन अब तकरीबन 255 करोड़ हो गया है। वही अंतिम आकंड़ों में फेरबदल सम्भव है। ट्रेड जानकार बताते हैं कि तानाजी महाराष्ट्र में बेहतरीन कलेक्शन कर रही है। मराठा वॉरियर तानाजी मालुसरे की कहानी होने की वजह से फ़िल्म को महाराष्ट्र में अच्छे दर्शक मिल रहे हैं। तानाजी को हिंदी के साथ मराठी में रिलीज़ करने की रणनीति भी कारगर साबित हुई, जिसका असर बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शंस के रूप में देखा जा सकता है।

तानाजी हिंदी सिनेमा की 12वीं सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फ़िल्म बन चुकी है। 200 करोड़ क्लब में एंट्री के साथ तानाजी ने कई बड़ी फ़िल्मों को पीछे छोड़ा है। इसके अलावा इनमें अक्षय कुमार, शाह रुख़ ख़ान, सलमान ख़ान, रितिक रोशन जैसे सितारों की फ़िल्में मौजूद हैं।  200 करोड़ क्लब में तानाजी का अगला निशाना शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फ़िल्म कबीर सिंह है, जो 2019 में रिलीज़ हुई थी और 278 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। इस कलेक्शंस तक पहुंचने के लिए तानाजी को 24 करोड़ और चाहिए। फ़िल्म की रफ़्तार काफ़ी कम हो चुकी है, मगर वीकेंड्स में अभी भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है, जिसने आस जगा रखी है। 

Street Dancer 3D Box Office : वरुण की फिल्म का कलेक्शन हुआ धीमा, जानिये क्या रही कमाई

Tanhaji Box Office : 'तानाजी का कलेक्शन बरकरार, जानिये क्या रही कमाई

अजय देवगन स्टार्रर मैदान की रिलीज़ डेट टली, ये है वजह

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -