Street Dancer 3D Box Office : वरुण की फिल्म का कलेक्शन हुआ धीमा, जानिये क्या रही कमाई
Street Dancer 3D Box Office : वरुण की फिल्म का कलेक्शन हुआ धीमा, जानिये क्या रही कमाई
Share:

वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फ़िल्म स्ट्रीट डांसर 3डी की बॉक्स ऑफ़िस पर हालत बेहद खस्ता है। फ़िल्म दूसरे सोमवार को धड़ाम से गिरी है। वही तानाजी का असर अब तक कायम है, वहीं सैफ़ अली ख़ान की जवानी जानेमन स्ट्रीट डांसर से बेहतर चल रही है। इसके अलावा 24 जनवरी को रिलीज़ हुई स्ट्रीट डांसर 3डी 31 जनवरी को दूसरे हफ़्ते में दाख़िल हो गयी थी। दूसरे हफ़्ते में फ़िल्म का प्रदर्शन बेहद ख़राब है। दूसरे शुक्रवार को 2.01 करोड़ का कलेक्शन किया था। शनिवार को फ़िल्म ने 3.40 करोड़ बटोरे, जबकि रविवार को 3.91 करोड़ का कलेक्शन किया था। वही दूसरे सोमवार को फ़िल्म सिर्फ़ 1.52 करोड़ ही जमा कर सकी है। 

वही इस कलेक्शन से समझा जा सकता है कि वरुण धवन की यह फ़िल्म एकदम नीचे गिरी है। अब 11 दिनों में फ़िल्म का कलेक्शन 67.61 करोड़ हुआ है। इसके अलावा  स्ट्रीट डांसर वरुण की लास्ट फ्लॉप कलंक से भी ख़राब ट्रेंड कर रही है। कलंक ने ओपनिंग वीकेंड में 66.03 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। वहीं, पहले हफ़्ते में 76.50 करोड़ जमा कर चुकी थी। स्ट्रीट डांसर 3डी को रेमो डिसूज़ा ने निर्देशित किया है। फ़िल्म में वरुण और श्रद्धा के साथ प्रभु देवा और नोरा फतेही भी अहम भूमिकाओं में हैं। वही स्ट्रीट डांसर उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। फ़िल्म के कलेक्शंस पहले हफ़्ते में काफ़ी गिरे।

 24 जनवरी को 3700 स्क्रींस पर 2डी और 3डी में रिलीज़ हुई स्ट्रीट डांसर ने अनुमान से कम 10.26 करोड़ की ओपनिंग ली थी। शनिवार और रविवार को फ़िल्म की कमाई में बढ़ोत्तरी हुई। आपकी जानकारी के लिए बता दें की शनिवार को स्ट्रीट डांसर 3डी ने 13.21 करोड़ जमा किये थे, हालाँकि रविवार को 17.76 करोड़ का कलेक्शन किया था। पहले हफ़्ते में फ़िल्म ने 41.23 करोड़ का कलेक्शन ओपनिंग वीकेंड में किया था।पहले सोमवार को फ़िल्म ने 4.65 करोड़ और मंगलवार को 3.88 करोड़ की रकम जुटाई थी। बुधवार को फ़िल्म ने 3.58 करोड़ जमा किये थे। गुरुवार को कलेक्शंस 3.43 करोड़ रह गये थे।  फ़िल्म ने पहले हफ़्ते में 56.77 करोड़ का कलेक्शन किया था।

अजय देवगन स्टार्रर मैदान की रिलीज़ डेट टली, ये है वजह

Tanhaji Box Office : अजय देवगन की फिल्म ने किया, 250 करोड़ का पड़ाव पार

Baaghi 3 Poster: मशीन गन के साथ नजर आये टाइगर, पुरे देश से होगा मुकाबला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -