Tanhaji Box Office : 'तानाजी का कलेक्शन बरकरार, जानिये क्या रही कमाई
Tanhaji Box Office : 'तानाजी का कलेक्शन बरकरार, जानिये क्या रही कमाई
Share:

तानाजी- द अनसंग वॉरियर' चौथे हफ़्ते में चल रही है और फ़िल्म फ़िलहाल रुकने के मूड में नहीं दिख रही है । इस बीच कई नई फ़िल्में रिलीज़ हुई हैं, लेकिन तानाजी की सेहत पर ज़्यादा असर नहीं पड़ा। 250 करोड़ के पड़ाव का पार कर चुकी फ़िल्म अब अगली मंज़िल की तरफ़ बढ़ रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की ट्रेड जानकारों के अनुसार, फ़िल्म ने चौथे सोमवार (3 फरवरी) को 2.32 करोड़ का कलेक्शन किया गया है । इसके साथ फ़िल्म का 25 दिनों का नेट कलेक्शन 253.72 करोड़ हो गया है। तानाजी अजय देवगन के करियर की सबसे सफल फ़िल्म बन चुकी है। 

इसके अलावा, हिंदी सिनेमा की 12वीं सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फ़िल्म है। तानाजी की इस स्थिति में अभी सुधार आ सकता है।200 करोड़ क्लब में तानाजी के निशाने पर अब 2019 की फ़िल्म कबीर सिंह है, जिसने 278 करोड़ का कलेक्शन किया था। कबीर पिछले साल की दूसरी सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फ़िल्म है। इसके साथ ही इस एग्रेसिव लव स्टोरी में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी ने लीड रोल्स निभाये थे। वही अब देखते हैं कि कबीर सिंह को पीछे छोड़ने में तानाजी को कितना वक़्त लगेगा।

चौथे वीकेंड में कलेक्शनतानाजी ने चौथे वीकेंड में शुक्रवार को 2.77 करोड़ का कलेक्शन किया था। वही शनिवार और रविवार को कलेक्शंस में जंप आया। शनिवार को फ़िल्म ने 4.48 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि रविवार को 6.28 करोड़ कमाये थे।महाराष्ट्र में फ़िल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा तानाजी मराठी भाषा में भी रिलीज़ की गयी थी। इसके अलावा चौथे हफ़्ते के पहले दिन शुक्रवार को रणवीर सिंह की सिम्बा (240.22 करोड़) और रितिक रोशन की कृष 3 (240.50 करोड़) की कमाई को पीछे छोड़ दिया। वही शनिवार को विक्की कौशल की उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक के लाइफ़ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ा। 2019 में रिलीज़ हुई उरी ने 244 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

अजय देवगन स्टार्रर मैदान की रिलीज़ डेट टली, ये है वजह

Tanhaji Box Office : अजय देवगन की फिल्म ने किया, 250 करोड़ का पड़ाव पार

Baaghi 3 Poster: मशीन गन के साथ नजर आये टाइगर, पुरे देश से होगा मुकाबला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -