महात्मा गाँधी की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ बेहद अपमानजनक कृत्य - डोनाल्ड ट्रम्प
महात्मा गाँधी की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ बेहद अपमानजनक कृत्य - डोनाल्ड ट्रम्प
Share:

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि महात्मा गांधी की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ किया जाना अपमानजनक है। अफ्रीकी-अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड के पुलिस कस्टडी में मारे जाने के बाद देश भर में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान महात्मा गांधी की मूर्ति पर स्प्रे डाला गया और उसे नुकसान पहुंचाया गया था। भारतीय दूतावास के सामने वाली सड़क पर गांधी जी की प्रतिमा स्थित है, जिसमें दो और तीन जून की दरम्यानी रात में छेड़छाड़ की गई। भारतीय दूतावास ने कानून लागू करने वाली स्थानीय एजेंसियों के सामने इस सम्बन्ध में शिकायत दर्ज कराई है।

इस घटना के बारे में सवाल किए जाने पर ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में कहा कि,''यह अपमानजनक है।''भारतीय दूतावास ने मामले की जल्द जांच के लिए इसे विदेश मंत्रालय के सामने उठाया है । साथ ही मेट्रोपॉलिटन पुलिस और नेशनल पार्क सर्विस को भी इस संबंध की जानकारी दी है। भारतीय दूतावास अमेरिकी विदेश मंत्रालय, मेट्रोपॉलिटन पुलिस और नेशनल पार्क सर्विस के साथ मिल कर मूर्ति को सही करने के काम में लगा है।

पिछले हफ्ते दो अमेरिकी सांसदों और ट्रंप के प्रचार अभियान ने प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ किए जाने की घटना की निंदा की थी। प्रेजीटेंड इंक के लिए डोनाल्ड जे ट्रंप के सलाहकार और ट्रंप विक्टरी फाइनेंस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष किंमबर्ले गुइल्फोइले ने ट्वीट में लिखा कि,''बेहद निराशाजनक'' वहीं उत्तरी कैरोलाइना से सांसद टॉम टिलिस ने कहा कि,''महात्मा गांधी की प्रतिमा को विकृत देखना काफी अपमानजनक है।'' उन्होंने कहा कि,'' गांधी शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के पुरोधा थे और उन्होंने दिखाया कि यह कितना बड़ा परिवर्तन ला सकता है। बलवा, लूट और तोड़फोड़ हमें एकजुट नहीं कर सकते।''

कोरोना की मार से नेपाल हुआ परेशान, 24 घंटे में बढ़ा संक्रमितों का आंकड़ा

लॉकडाउन के बाद एक बार फिर रोशन होगा न्यूयार्क

आज होगा जॉर्ज फ्लॉयड का अंतिम संस्कार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -