तमिलनाडु में DMK को मिला बहुमत, जश्न मनाने लगे समर्थकों
तमिलनाडु में DMK को मिला बहुमत, जश्न मनाने लगे समर्थकों
Share:

देश के 5 राज्यों (पश्चिम बंगाल, केरल, असम, पुडुचेरी और तमिलनाडु) में हो चुके विधानसभा चुनावों के नतीजे आज आने वाले हैं। जी दरअसल वोटों की गिनती चूरू हो चुकी है। अब जल्द ही नतीजों के साथ यह पता चल जाएगा कि ममता बनर्जी बंगाल पर राज करेंगी या फिर बीजेपी का राज होगा। इसके अलावा असम पर भी नजर है, जहां बीजेपी सत्ता बचाने की कोशिश कर रही है। वहीँ केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु के नतीजों पर भी नजर है। इसी के साथ बात करें बंगाल के शुरुआती रुझानों की तो इसमें बीजेपी की बढ़त अभी थोड़ी घटी है।

जी दरअसल यह 100 सीटों से घटकर अब 98 सीटों पर है। वहीं बात करें टीएमसी की तो यह 184 सीटों पर आगे है। इसके अलावा संयुक्त मोर्चा 5 सीटों पर आगे है। बात करें केरल की तो वहां पिनराई विजयन की पार्टी LDF फिर सरकार बना सकती है। जी दरअसल ऐसा कई एग्जिट पोल्स ने दावा किया हैं। इसी के साथ तमिलनाडु में DMK को सत्ता मिलने के चांस हैं। वहीँ पुडुचेरी को लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है। क्या नतीजा होगा यह आज पता चल जाएगा। आपको बता दें कि केरल में पिनराई विजयन की LDF इतिहास रच सकती है। वह फिर से सरकार बना सकती है। कुछ शुरुआती रुझानों में LDF 91, UDF 46, NDA 2 सीटों पर आगे है।

वहीँ पिनराई विजयन अपनी सीट से भी आगे चल रहे हैं और अगर विजयन की पार्टी जीती तो 40 साल बाद ऐसा होगा कि वहां कोई पार्टी लगातार दो बार सत्ता में बनी रहे। तमिलनाडु में अभिनेता कमल हासन भी आगे चल रहे हैं। जी दरअसल वह कोयम्बटूर (दक्षिण) से चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा AIDMK 92, DMK 120 सीटों पर आगे है। ऐसे में तमिलनाडु में समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

असम चुनाव परिणाम 2021: असम में सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए 61 सीटों पर चल रहा है आगे

बंगाल चुनाव: क्या सच हो जाएगी प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी ?

सीएम के चंद्रशेखर राव ने ई राजेंद्र को स्वास्थ्य विभाग में लिया वापस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -