‘श्रीकृष्णा’ में नजर आए स्वप्निल जोशी को पूजने लगे थे लोग, जानिए पूरा किस्सा
‘श्रीकृष्णा’ में नजर आए स्वप्निल जोशी को पूजने लगे थे लोग, जानिए पूरा किस्सा
Share:

टेलीविज़न जगत के सबसे लोकप्रिय शो ‘श्रीकृष्णा’ तो आपको अवश्य याद होगा। 1993 में दूरदर्शन पर आने वाले इस लोकप्रिय शो में कृष्ण की भूमिका निभाने वाले स्वप्निल जोशी भी आपको याद होंगे। बताया जाता है कि इस किरदार से वे इतने लोकप्रिय हो गए थे कि लोग उन्हें असली भगवान समझकर पूजा करने लगे थे। आज स्वप्निल अपना जन्मदिन मना रहे हैं तथा काफी वक़्त से लोगों की नजरों में भी नही हैं।

मुंबई में जन्में स्वप्निल ने बीजेपीसी इंस्टिट्यूशन एंड जूनियर कॉलेज, चारनी रोड मुंबई से अपने स्कूल का अध्ययन पूरा किया। तत्पश्चात, मुंबई यूनिवर्सिटी से उन्होंने कॉमर्स में ग्रैजुएशन किया। आपको जानकर हैरानी होगी कि स्वप्निल के पास लॉ की भी डिग्री है तथा वे एक अधिवक्ता भी हैं। स्वप्निल ने लोकप्रिय भूमिका कृष्ण को निभाने से पहले 1986 में रामानंद सागर के द्वारा बनाया गया लोकप्रिय सीरियल ‘लव कुश’ में दिखाई दिए थे। जब स्वप्निल ये रोल कर रहे थे उस समय उनकी आयु सिर्फ 9 वर्ष थी।

वही रामानंद सागर ने जब पर्दे पर लोकप्रिय शो ‘श्रीकृष्णा’ बनाया उस समय स्वप्निल सिर्फ 13 वर्ष के थे। उनका मासूम चेहरा देखकर रामानंद ने उन्हें किरदार के लिए चुन लिया। इस भूमिका को लगभग 3 वर्ष तक उन्होंने बड़ी सरलता के साथ निभाया। अपने एक इंटरव्यू के दौरान स्वप्निल ने कहा था कि वह जहां से भी जाते लोग उनके पैरों पर गिरकर उनका आर्शीवाद लेने लगते थे। उनके घर पर आए दिन उनके रिश्तेदार किसी बीमार शख्स को लाते जिससे स्वप्निल उन्हें ठीक कर दें। जब स्वप्निल को एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बुलाया गया, तो वहां भीड़ ने उन्हें घेर लिया तथा लोग उनके पैर छू-छूकर पूजा करने लगे।

बिकिनी में नजर आई 'क्रिस्टल डिसूजा', तस्वीरें देख फैंस के उड़े होश

इस कंटेस्टेंट के कारण 'बिग बॉस 15' के घर में बुलाना पड़ा डॉक्टर

'बिग बॉस' और 'रोडीज' का ख़िताब जीता चूका ये मशहूर स्टार आज ढाबे पर काट रहा है जिंदगी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -