सरोजिनीनगर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी स्वाति सिंह
सरोजिनीनगर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी स्वाति सिंह
Share:

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। घोषणा के ही साथ भाजपा ने उत्तरप्रदेश में महिला प्रत्याशियों को भी मैदान में उतारा है। इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने लखनऊ के सरोजिनीनगर से चुनावी उम्मीदवार बताया है। गौरतलब है कि स्वाति सिंह का बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती से विवाद हो गया था।

दरअसल भाजपा से निकाले गए नेता दयाशंकर सिंह पर आरोप था कि उन्होंने बसपा प्रमुख मायावती को लेकर अपशब्द कहे थे। इसके बाद राज्य की राजनीति में हंगामा हो गया था और भाजपा ने दयाशंकर सिंह को निकाल दिया था। मगर इसके बाद दयाशंकर सिंह की पत्नी ने मायावती पर आरोप लगाया था कि उनकी बेटी को मायावती द्वारा धमकाया गया और उन्हें अपशब्द कहे गए।

इसके बाद जमकर बवाल मचा। इस मामले में मायावती को झुकना पड़ा और फिर कुछ समय बाद भाजपा ने स्वाति सिंह को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया था। इसके बाद माना जा रहा था कि स्वाति सिंह राजनीति में महत्वपूर्ण भागीदारी करेंगी।

गंगा यमुना का मिलन है कांग्रेस समाजवादी का गठबंधन- राहुल

गठनबंधन के बाद राहुल अखिलेश का पहला रोड शो

अपना दल की प्रमुख कृष्णा पटेल ने BJP को बताया डायन, पार्टी ने जारी की पहली लिस्ट

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -