बलियान ने की मुलायम पर विवादित टिप्पणी
बलियान ने की मुलायम पर विवादित टिप्पणी
Share:

मथुरा। केंद्रीय मंत्री संजीव बलियान ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मुलायम सिंह यादव के दिन तो अब गिनती के हैं और अब उनके मरने का समय आ गया है। उनके इस बयान पर विवाद होने की संभावनाऐं बढ़ गई हैं। बलियान ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव धर्म के आधार पर राजनीति करते रहे।

इतना ही नहीं उन्होंने लोगों को बांटने का काम किया। मुलायम सिंह यादव के नहीं रहने पर समाजवादी पार्टी समाप्त हो सकती है। उन्होंने यहां तक कहा कि इसके बाद तो सपा दफन ही हो जाएगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी कांग्रेस के गठबंधन को लेकर संजीव बलियान ने कहा कि उन्होंने केंद्र में रहकर देश को लूट लिया।

अब तो प्रदेश में कुछ है ही नहीं जो बचा है उसे भी छीनने की मंशा उनकी है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव तो चाहते हैं कि किसी भी दल से गठबंधन न करना पड़े लेकिन सीएम अखिलेश यादव गठबंधन करने के पक्ष में हैं और अब तो कांग्रेस और सपा साथ आ गई है लेकिन सपा के लिए मुश्किल ही है। उल्लेखनीय है कि बलियान मुजफ्फरनगर से सांसद हैं।

गठबंधन के बाद आज पहली बार साथ नजर आएंगे राहुल - अखिलेश

राहुल-अखिलेश प्रेस कॉन्फ्रेंस: अखिलेश ने कहा मैं और राहुल सायकल के दो पहिए

गंगा यमुना का मिलन है कांग्रेस समाजवादी का गठबंधन- राहुल

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -