MP में उफनती नदी में बही SUV, मरते मरते बचा पूर्व मंत्री का 19 वर्षीय बेटा
MP में उफनती नदी में बही SUV, मरते मरते बचा पूर्व मंत्री का 19 वर्षीय बेटा
Share:

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में भारी वर्षा के पश्चात् उफनाई चोरल नदी में शुक्रवार रात एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) बह गया। एक पुलिस अफसर ने इस बाबत खबर दी है। उन्होंने बताया कि सूबे की पूर्व मंत्री रंजना बघेल के 19 वर्षीय बेटे सहित 3 लोग इस वाहन में सवार थे, जिन्हें पुलिस ने गांव के लोगों की सहायता से बचा लिया। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) उमाकांत चौधरी के अनुसार, दुर्घटना जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर एक ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार रात हुई, जब उफनाई चोरल नदी का पानी पुलिया पर आने के बाद भी SUV को वहां से गुजारने का प्रयास किया गया। चौधरी ने बताया, दुर्घटना के समय SUV में प्रदेश की पूर्व मंत्री रंजना बघेल का बेटा यश (19), तेजस (24) और माल्या नाम के व्यक्ति सवार थे।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात 10 बजे के आसपास दुर्घटना की खबर प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा गांव के लोगों की सहायता से तीनों को बचाया। आगे चौधरी ने बताया कि बघेल के बेटे यश को तैरना आता है, मगर वह नदी के तेज बहाव में फंस गया। यश किसी प्रकार एक पेड़ की टहनी पकड़ने में सफल हो गया। हमने कई कोशिशों के बाद रस्सी फेंककर उसे बचाया।

वही इस बीच, चश्मदीदों ने बताया कि शुक्रवार शाम से जारी भारी वर्षा के पश्चात् इंदौर शहर के कई क्षेत्रों में जलजमाव से जन-जीवन बेहाल हो गया है। इंदौर के कलेक्टर इलैयाराजा टी ने बताया कि शहर के निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भारी वर्षा के चलते जिले के सभी विद्यालयों में शनिवार को अवकाश घोषित किया गया है। मौसम विभाग के उप निदेशक वीपीएस चंदेल ने बताया, शुक्रवार प्रातः साढ़े 8 बजे से शनिवार प्रातः साढ़े 8 बजे तक इंदौर शहर में 171 मिलीमीटर (6।73 इंच) वर्षा दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि शहर में शनिवार को बेहद भारी बारिश होने का अनुमान है।

खंडवा में 24 घंटे में सवा 5 इंच बारिश, नर्मदा उफनी तो मोरटक्का से इंदौर हाईवे तक लगाई रोक

MP कैबिनेट की अहम बैठक आज, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

'G20 की सफलता से 'स्पष्ट विजेता' बने पीएम मोदी, जिनपिंग से कहीं अधिक दूरदर्शी नेता..', जिम ओ'नील ने गिनाए तारीफ का कारण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -