VIDEO: सुशांत सिंह ने पूरा किया अपने 50 सपनों में से पहला सपना, फैंस के साथ बांटी ख़ुशी
VIDEO: सुशांत सिंह ने पूरा किया अपने 50 सपनों में से पहला सपना, फैंस के साथ बांटी ख़ुशी
Share:

हम सबके कुछ न कुछ सपने होते हैं, किन्तु जरूरी नहीं कि हर किसी का हर ख्वाब पूरा हो। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि सुशांत ने अपने जिन सपनों को देखा है, उन्हें पूरा करने की जिद पकड़ ही ली है। सुशांत का पहला सपना प्लेन चलाना था, जिसे पूरा करते हुए उन्होंने एक शानदार विडियो भी साझा किया है।

सुशांत सिंह राजपूत ने प्लेन उड़ाते हुए अपना एक विडियो सोशल अकाउंट पर पोस्ट किया है और बताया है कि प्लेन उड़ाना उनके 50 सपनों में से पहला सपना है। इसकी के साथ उन्होंने #livingMyDreams #lovingMyDreams जैसे हैशटैग का भी प्रयोग किया है। यानी इसके बाद हमें उनके 49 सपनों का भी पता चलेगा और देखेंगे कि वह किस तरह अपने इन सपनों को पूरा करते हैं। बता दें कि कुछ समय पहले ही सुशांत ने अपने 50 सपनों के संबंध में बताया था।

आखिरकार 'छिछोरे' के अभिनेता ने अपने ख्वाबों पर काम करना आरंभ कर दिया और सुशांत को प्लेन चलाते हुए देखकर उनके प्रशंसक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। उनके इन सपनों में नेत्रहीन लोगों को कम्प्यूटर कोडिंग सिखाना, इंजिनियरिंग हॉस्टल में एक रात गुजारना, 1000 पेड़ों को लगाना, छह सप्ताह में सिक्स पैक एब्स बनाना, नासा वर्कशॉप में जाना, अंटार्टिका जाना, लैंबोर्गिनी खरीदना, लेफ्ट हैंड से क्रिकेट खेलना सीखना, चैंपियन के साथ शतरंज खेलना, ट्रेन से यूरोप का सफर, महिलाओं को आत्मसुरक्षा का प्रशिक्षण देना जैसे कई सपने उनकी विश लिस्ट में शामिल हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sushant Singh Rajput (@sushantsinghrajput) on

आज 1 बजे रिलीज होगा हॉउसफुल 4 का ट्रेलर, सामने आया नया पोस्टर

मलाइका की इस तस्वीर को देखते ही जलने लगे अर्जुन कपूर, किया ऐसा कमेंट

अमिताभ बच्चन के साथ काम करने में मौनी रॉय को हुई बहुत परेशानी, कहा- 'उनके साथ...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -