बेटी सुहाना ने ख़ास अंदाज में पापा शाहरुख़ को दी जन्मदिन की बधाई
बेटी सुहाना ने ख़ास अंदाज में पापा शाहरुख़ को दी जन्मदिन की बधाई
Share:

बॉलीवुड के बदशाह यानी शाहरुख़ का आज जन्मदिन है। वहीं उनके जन्मदिन पर उनकी बेटी सुहाना खान ने उन्हें एक अलग और खास अंदाज में विश किया है। आप देख सकते हैं उन्होंने पिता शाहरुख खान के साथ ही अपनी बेस्टफ्रेंड यानी शनाया कपूर को भी जन्मदिन विश किया है। जी दरअसल आज शनाया कपूर का भी जन्मदिन है जो एक्टर संजय कपूर की बेटी हैं।

सुहाना के बारे में बात करें तो वह शनाया और शाहरुख़ दोनों से बहुत प्यार करती हैं और आज उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “हैप्पी बर्थडे मेरे बेस्टफ्रेंड्स को, हा हा।” वहीं आगे सुहाना दोनों के एज पर गौर करते हुए लिखती हैं, “55 और 21 हा हा।” आप देख सकते हैं इस फोटो में शाहरुख़ और शनाया एक ही फ्रेम में दिखाई दे रहे हैं। इसमें एक ओर शाहरुख खान बैठे हैं और दूसरी तरफ बेस्टफ्रेंड शनाया कपूर। वैसे हम आपको यह भी बता दें कि शाहरुख खान आज अपना 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं बात करें शनाया कपूर की तो वह अपना 21वां बर्थडे मना रहीं हैं।

वैसे इन सभी से परे हम आपको यह भी बता दें कि इस साल शाहरुख खान पूरे परिवार के साथ दुबई में हैं। जी दरअसल शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स, IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) का हिस्सा है और बीते रविवार के मैच में राजस्थान रॉयल्स से जीत हासिल कर टीम ने शाहरुख खान को तोहफा दिया। अब अगर शाहरुख खान के काम के बारे में बात करें तो वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर सकते हैं।

इन्होने मुकेश खन्ना को कहा मंदबुद्धि, बोली- 'औरतों या बच्चों का शोषण...'

बेटी संग तस्वीर शेयर कर ऐश्वर्या ने फैंस को कहा धन्यवाद

शाहरुख के जन्मदिन पर फैंस डोनेट करेंगे साढ़े 5 हजार कोविड किट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -