बेटी संग तस्वीर शेयर कर ऐश्वर्या ने फैंस को कहा धन्यवाद
बेटी संग तस्वीर शेयर कर ऐश्वर्या ने फैंस को कहा धन्यवाद
Share:

बॉलीवुड में अपनी नीली आँखों से सभी के दिलों को जीतने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन ने बीते 1 नवम्बर को अपना 47वां जन्मदिन मनाया है। जी हाँ, बीते 1 नवम्बर को उन्होंने अपने जन्मदिन को बड़े ही धूम धाम से मनाया है। फैंस ने उनके जन्मदिन पर उन्हें बहुत सी शुभकामनाएं भी दी थीं। मिली जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस ने इस खास दिन को अपनी फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया। अब इसी बीच ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर अपने जन्मदिन सेलिब्रेशन की एक झलक शेयर की है। आप देख सकते हैं ऐश्वर्या राय ने मिनी बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंस्टा पर शेयर की हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on

इन फोटोज में ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या नजर आ रही हैं। वैसे तस्वीर में दोनों बड़ी खूबसूरत लग रहीं हैं। तस्वीर में व्हाइट आउटफिट में ऐश्वर्या गॉर्जियस लग रही हैं और आराध्या ने फ्लोरल फ्रॉक पहनी है जो दिलकश दिख रही है। वैसे ऐश्वर्या ने इस पोस्ट में उन्हें जन्मदिन की मुबारकबाद देने वालों को शुक्रिया कहा है। आप देख सकते हैं ऐश्वर्या ने कैप्शन में लिखा- 'मेरी जिंदगी का प्यार, आराध्या मेरी एंजेल, मैं तुमसे बेहद प्यार करती हूं। जिसकी कोई सीमा नहीं है। तुम्हें बेहिसाब शुक्रिया। मेरे सभी शुभचिंतकों का भी शुक्रिया जो मेरे लिए आज और हर दिन दुआ करते हैं। आप सभी पर भगवान अपनी कृपा बनाए रखे।'

वैसे आपको पता ही होगा पत्नी ऐश्वर्या के जन्मदिन पर अभिषेक बच्चन ने भी उन्हें सोशल मीडिया पर विश किया था। उन्होंने ऐश्वर्या संग खूबसूरत फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा था, 'हैपी बर्थडे वाईफी। हर एक चीज के लिए शुक्रिया। उस हर चीज के लिए जो तुमने हमारे लिए किया और उसकी अहमियत समझी। भगवान करे कि आप हमेशा ऐसे ही मुस्कुराते रहें और खुश रहें। हम सब आपसे बहुत प्यार करते हैं। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं।'

शाहरुख के जन्मदिन पर फैंस डोनेट करेंगे साढ़े 5 हजार कोविड किट

आरिफ और रिजवान ने घर की छत पर सूखा रखे थे देसी बम, यूपी पुलिस ने मारी रेड

तेजस्वी के 10 लाख नौकरी के वादे पर CM नीतीश ने दिया जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -