अचानक मेहमान आ जाये तो बनाइये टेस्टी हनी चिली पोटैटो
अचानक मेहमान आ जाये तो बनाइये टेस्टी हनी चिली पोटैटो
Share:

सामग्रीः
1.  आलू मध्यम आकार के 5-6
2.  गार्लिक पेस्ट 1 टीस्पून
3.  लाल मिर्ची पाउडर 2 टीस्पून 
4.  कॉर्नफ्लार 5 टेबलस्पून
5.  धनिया बारीक कटी 1 टेबलस्पून
6.  हरी प्याज बारीक कटी 2
7.  तेल तलने के लिए
9.  छोटे चम्मच सोया सॉस 2
10. छोटे चम्मच सिरका (वैनिगर)
11. चिली सॉस 1/2 चम्मच 
12. टोमैटो सॉस 2 बड़े चम्मच
13. शहद 1 बड़ा चम्मच 
14. नमक स्वादानुसार 

विधिः
  
आलू छीलकर पोटैटो के फिंगर्स काट लें। 

एक बर्तन में कॉर्नफ्लॉर, नमक और थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बनाकर कुछ देर के लिए रख दें।

एक पैन में तेल गर्म करें और कॉर्नफ्लॉर पेस्ट में आलुओं को डुबो कर तेल में सुनहरे होने तक फ्राई कर ले।

अब पैन में 1 से 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करें और गर्म तेल में प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भून ले।

अब प्याज में सोया सॉस, सिरका, लालमिर्च पाउडर, चिली सॉस, टोमैटो सॉस और शहद मिलाकर कुछ देर तक इसे पकाएं।

 फिर प्याज में तले आलुओं को अच्छे से मिक्स करके धीमी गैस पर कुछ देर पकाकर गैस बंद कर दें।

स्नैक्स के लिए टेस्टी-यम्मी हनी चिली पोटैटो बनकर तैयार हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -