पुरुष संग आपत्तिजनक हालत में मिला था ये एक्टर, गे होने के चलते अलग हो गई पत्नी!
पुरुष संग आपत्तिजनक हालत में मिला था ये एक्टर, गे होने के चलते अलग हो गई पत्नी!
Share:

अच्छा लुक, अच्छी बॉडी, एक्टिंग और भी कई तरह की चीजें होने के बावजूद कई स्टार्स फिल्म इंडस्ट्री में फ्लॉप हो गए और इसी लिस्ट में एक नाम शामिल है साहिल खान का। आज साहिल खान का जन्मदिन है और वह इंडस्ट्री में आने के बाद हिट नहीं हो पाए। उनमे सब कुछ था हालाँकि फिर भी वह इंडस्ट्री में फ्लॉप रहे। हालाँकि आज वह लक्जरी जीवन जीते हैं। आपको बता दें कि साहिल खान ने अपने करियर की शुरुआत साल 2001 में फिल्म 'स्टाइल' से की थी और इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता शरमन जोशी मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में साहिल और शरमन जोशी की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

वहीं साहिल खान ने अपने पूरे करियर में स्टाइल के अलावा एक्सक्यूज मी, ये है जिंदगी, डबल क्लास और अलादिन सहित कुल सात फिल्मों में काम किया है, हालाँकि वह हिट नहीं हो सके। आपको बता दें कि साहिल खान ने अभिनेत्री निगार खान से साल 2004 में शादी की थी लेकिन इन दोनों की शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई और एक साल बाद साहिल और निगार एक दूसरे से अलग हो गए।

ऋतिक रोशन ने खास बनाया सबा का जन्मदिन, एक्स-वाइफ बोली- 'भगवान आशीर्वाद बनाए रखे'

केवल यही नहीं बल्कि जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ ने उनपर गे होने के कारण पत्नी से तलाक होने का आरोप लगाया था। कहा जाता है साहिल ने आयशा श्रॉफ को भी डेट किया था। जी हाँ और आयशा का आरोप था कि उन्होंने साहिल के साथ मिलकर दो प्रोडक्शन हाउस कर्मा प्रोडक्शन और साइबर सिक्योरिटी फर्म खोला था उसके इनवेस्टमेंट की सारी रकम साहिल हड़प गए थे। जी हाँ और उन्होंने साहिल पर 8 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। उस दौरान आयशा ने ये भी कहा था कि साहिल गे हैं और इस वजह से उनकी पत्नी से उनका तलाक हुआ था।

आयशा का कहना था कि साहिल की पत्नी ने उन्हें एक पुरुष के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था जिसकी वजह से उनका तलाक हुआ। आपको बता दें कि साहिल ने बॉलीवुड से दूर होने के बाद अपना एक जिम खोल लिया। उसके बाद उन्हें बिजनेस से काफी फायदा हुआ। अब आज साहिल एक फिटेनस ट्रेनर हैं और उन्होंने अपने जिम की कई ब्रांच भी खोली है।

क्या बनेगा ‘पठान’ का सीक्वल?, शाहरुख खान ने दिया ये जवाब

'480 करोड़ की फिल्में देने वाला अकेला एक्टर हूं': अनुपम खेर

'इमरजेंसी' की रेकी के दौरान चट्टान से फिसलीं कंगना रनौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -