बंदर से डरकर भाग रहे छात्र की मुंडेर से गिरकर हुई मौत
बंदर से डरकर भाग रहे छात्र की मुंडेर से गिरकर हुई मौत
Share:

आगरा : शहर में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं अब कासगंज में भी बंदर जानलेवा साबित हो रहे हैं। यहां बंदर ने एक छात्र की जान ले ली। शहर के मोहल्ला मोहन गली जौरा भौरा में बंदर की घुड़की से डरकर भाग रहा छात्र छत से गिर गया। छत से गिरने के कारण छात्र बुरी तरह घायल हो गया।छात्र की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।

मोहल्ला मोहन गली जौरा भौरा निवासी किशोर अनुनय (15) रविवार रात करीब 10 बजे छत पर था। इस दौरान बंदर छत पर आ गए। बंदरों ने छात्र को घुड़की दी तो छात्र अपना बचाव करने के लिए भागा और मुड़ेर से नीचे गिर गया मुंडेर अधिक ऊंचाई पर होने के कारण छात्र गंभीर घायल हो गया। छात्र की चीख सुन आसपास के लोग मौके पर इकट्ठे हो गए। वही छात्र के परिजन भी घर से बाहर निकल आए। लहूलुहान हालत में अनुनय को परिजन अस्पताल ले गए, जहां उसे गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। जंहा रास्ते में ही घायल किशोर ने दम तोड़ दिया।

पूर्व में भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएँ

पिछले कई दिनों से शहर में बंदरों का आतंक है। अब तक कई दुर्घटनाएँ भी हो चुकी हैं। कुछ माह पहले नदरई गेट निवासी गल्ला व्यवसायी संजीव कुमार की भी बंदर की घुड़की से छत से गिरने के कारण मौत हो गई थी। वही दो साल पहले सूत मंडी में छत से गिरकर एक युवक की मौत हो गई थी। कुछ दिनों पहले नगरपालिका परिषद द्वारा बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान भी चलाया गया था. लेकिन अभियान सिर्फ औपचारिकता तक सिमट कर रह गया।

सालों से इस महिला के पीछे पड़ा है ये सांप, जहां जाती है करने लगता है पीछा

लड़की ने पुलिस से की छेड़खानी की शिकायत तो जला दिया जिन्दा...

छेड़छाड़ का विरोध करने पर विवाहिता को जिंदा जलाया

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -