कृष्णा नदी में मिली 'रामलला' आभा जैसी भगवान विष्णु की मूर्ति, प्राचीन शिवलिंग भी हुआ बरामद
कृष्णा नदी में मिली 'रामलला' आभा जैसी भगवान विष्णु की मूर्ति, प्राचीन शिवलिंग भी हुआ बरामद
Share:

रायचूर: कर्नाटक के रायचूर जिले में कृष्णा नदी से प्रभु श्री विष्णु की प्रतिमा एवं शिवलिंग मिला है। प्रभु श्री विष्णु की प्रतिमा पर उनके दशावतार उकेरे हुए हैं। इसकी आभा हाल ही में अयोध्या में स्थापित की गई रामलला की मूर्ति जैसी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस्लामी आक्रांताओं से बचाने के लिए प्रतिमा नदी की तलहटी में डाल दी गई होगी। प्राप्त खबर के मुताबिक, कर्नाटक के रायचूर जिले के शक्ति नगर के पास कृष्णा नदी पर पुल बन रहा है। यहाँ पुल बनाने के चलते प्रभु श्री विष्णु की प्रतिमा एवं शिवलिंग नदी की तलहटी से मिली। नदी की तलहटी से निकली विष्णु प्रतिमा की तुलना रामलला की मूर्ति से की जा रही है, जिसकी हाल ही में अयोध्या के राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा की गई है। 

रामलला की प्रतिमा के भी चारों ओर दशावतार उकेरे गए हैं तथा उस प्रतिमा से इस प्रतिमा का हावभाव मिलता-जुलता है। दोनों मूर्तियों में देवता बीच में शोभित हैं तथा प्रसन्न मुद्रा में हैं। इस मूर्ति के विषय में मीडिया को इतिहासकार पद्मजा देसाई ने बताया है कि यह 11वीं शताब्दी की है। यह कल्याण चालुक्य राजवंश के शासन के चलते निर्मित की गई थी। देसाई ने बताया है कि इसके चारों ओर विष्णु के दशावतार अंकित हैं। मूर्ति में विष्णु की चार भुजाएँ हैं, इसमें ऊपर के दो हाथों में शंख और चक्र जबकि नीचे के हाथ वरदान देने की मुद्रा में हैं।

 उन्होंने बताया है कि प्रतिमा वेंकटेश्वर से मिलती-जुलती है, मगर इसमें कुछ भिन्नताएँ भी हैं। देसाई ने कहा है कि कभी यह प्रतिमा किसी गर्भगृह में प्रतिष्ठित रही होगी। उन्होंने कहा है कि संभवतः इन प्रतिमाओं को आक्रान्ताओं के हमले से सुरक्षित करने के लिए नदी की तलहटी में डाल दिया गया होगा। बताया गया है कि इन मूर्तियों को इस्लामी बहमनी सुल्ताओं और आदिलशाही सुल्तानों से बचाने के लिए नदी की तलहटी में छुपाया गया होगा। प्रतिमा एवं शिवलिंग को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को सौंप दिया गया है। गौरतलब है कि अयोध्या में स्थापित की गई रामलला की मूर्ति को मूर्तिकार अरुण योगिराज ने कर्नाटक से लाई गई श्यामल शिला से बनाया है। यह प्रभु श्रीराम के पाँच वर्षीय बालरूप को दर्शाती है।

'INDIA' गठबंधन को एक और बड़ा झटका, अब ये पार्टी थामेगी BJP का दामन!

अचानक RSS कार्यालय में पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, संघ पदाधिकारियों के साथ चली 40 मिनट की गोपनीय बैठक

मुंबई में INDIA गठबंधन की महारैली, लेकिन ममता-केजरीवाल के शामिल होने पर संशय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -