चंडीगढ़ : विशाल हरियाणा की बात ने पकड़ा तुल, दिल्ली बने महाप्रदेश की राजधानी
चंडीगढ़ : विशाल हरियाणा की बात ने पकड़ा तुल, दिल्ली बने महाप्रदेश की राजधानी
Share:

हरियाणा राज्य के विशेष सदन सत्र में पूर्व मुख्‍यमंत्री और नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा विशाल हरियाणा का मुद्दा उठाकर घिर गए हैं. भारतीय जनता पार्टी ने उनको इसके लिए निशाने पर ले लिया.

SC के फैसले के बाद, कांग्रेस NCP और शिवसेना नेताओं ने भाजपा पर साधा निशाना

अपने बयान में हुड्डा ने विधानसभा में कहा कि विशाल हरियाणा बनाया जाए और दिल्‍ली इसकी राजधानी हाे. इसके बाद हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने उन पर निशाना साधा. उन्‍होंने कहा कि हुड्डा ने विशाल हरियाणा की बात कर चंडीगढ पर राज्‍य के दावे को कमजोर किया है.

राजस्थान निकाय अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस को बढ़त, बन सकती है कांग्रेस की सरकार

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र में नया मुद्दा उठा दिया. हुड्डा ने कहा कि विशाल हरियाणा संविधान निर्माताओं का सपना था और अब इसे पूरा करने का समय आ गया है. उन्‍होंने कहा कि विशाल हरियाणा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों को शामिल किया जाए और दिल्ली को इस महा प्रदेश की राजधानी बनाया जाए.

महाराष्ट्र: भाजपा ने छोड़ा मैदान, देवेंद्र फडणवीस ने भी अपने पद से दिया इस्तीफा

इसके अलावा विज ने कहा कि हुड्डा ने विशाल हरियाणा की बात करके राजधानी चंडीगढ़ पर हरियाणा के दावे को कमजोर किया है. उन्‍होंने कहा कि इससे साफ है कि कांग्रेस ने ह‍रियाणा के लिए चंडीगढ़ पर दावा छोड़ दिया है. यह कांग्रेस की असलियत को स्‍पष्‍ट करता है.

जाते-जाते फडणवीस ने बताया भाजपा का स्ट्राइक रेट, जनादेश के लिए जनता को कहा शुक्रिया

बैक टू विलेज का आगाज, 5000 अधिकारी ग्रामीणों की समस्या का करेंगे समाधान

संजय राउत बोले, अजित पवार भी हमारे साथ, पांच साल के लिए CM बनेंगे उद्धव ठाकरे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -