श्रीदेवी ने बाँधी थी बोनी कपूर को राखी, चौंकाने वाली है वजह
श्रीदेवी ने बाँधी थी बोनी कपूर को राखी, चौंकाने वाली है वजह
Share:

बॉलीवुड की जानी मनाई मशहूर पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी को गुजरे आज 5 साल पूरे हो गए। 24 फरवरी 2018 को दुबई के एक होटल में उनकी मौत बाथटब में डूबने से हुई थी। ये पूरे देश-दुनिया के लिए हैरतंअगेज था, क्योंकि तब उनकी आयु सिर्फ 54 साल थी। ये अजीब संयोग है कि श्रीदेवी स्वयं अपनी बेटियों को बाथरूम लॉक नहीं करने देती थीं, इस बात का खुलासा जान्हवी कपूर ने एक वीडियो में किया था। स्वयं उनकी मौत बाथरूम में गिरने से हुई।

श्रीदेवी हिंदी फिल्मों में एक करोड़ रुपए फीस लेने वाली पहली अभिनेत्री थीं। 54 की आयु में उनका फिल्मी करियर 50 साल का था। 4 साल की आयु से फिल्मों में सक्रिय श्रीदेवी ने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया। हिंदी सिनेमा में श्रीदेवी एकमात्र वो अभिनेत्री थीं, जिनका फिल्म में होना, हिट होने की गारंटी माना जाता था।

वही एक वक़्त श्रीदेवी मिथुन चक्रवर्ती के साथ रिलेशनशिप में थीं। फिल्मी खबरियों के अनुसार दोनों ने शादी भी कर ली थी। हालांकि दोनों के रिश्ते पर कोई पुख्ता खबर कभी नहीं आ सकी। मिथुन रिलेशन में रहते हुए श्रीदेवी एवं बोनी कपूर पर शक किया करते थे। यही वजह थी कि श्रीदेवी ने बोनी को राखी बांधी थी। वही इसके कुछ वक़्त पश्चात् ही मिथुन से अलग होकर श्रीदेवी ने बोनी कपूर से शादी कर ली। श्रीदेवी को बोनी कपूर की शादी तोड़ने का दोषी समझा गया, यही वजह थी कि बोनी की पहली पत्नी मोना शौरी के निधन के पश्चात् जब श्रीदेवी बोनी के घर आईं तो सौतेले बेटे अर्जुन ने उन्हें वर्षों तक स्वीकार नहीं किया।

बोनी कपूर ने शेयर की श्रीदेवी की आखिरी तस्वीर, गायब दिखी जाह्नवी कपूर

अक्षय कुमार ने तोड़ा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, मिनटों में कर दिखाया ये कारनामा

सरेआम थप्पड़ खा चुके है संजय लीला भंसाली, जानिए उनसे जुड़े ये विवाद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -