बोनी कपूर ने शेयर की श्रीदेवी की आखिरी तस्वीर, गायब दिखी जाह्नवी कपूर
बोनी कपूर ने शेयर की श्रीदेवी की आखिरी तस्वीर, गायब दिखी जाह्नवी कपूर
Share:

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी (Sridevi) जब इस दुनिया से गईं तो सभी को गहरा सदमा लगा था। उनकी मौत संदिग्ध हालातों में तब हुई थी जब वो घर से दूर थीं। वो  24 फरवरी 2018 में दुनिया को अलविदा कह गई थीं। वहीं, अब उनके जाने का दर्द फिर से हरा हो गया है जब श्रीदेवी की अंतिम फोटो सामने आई है। श्रीदेवी के पति बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने उनकी अंतिम तस्वीर साझा कर उन्हें याद किया है। इस तस्वीर में श्रीदेवी का पूरा परिवार नजर आ रहा है मगर जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की कमी खल रही है।

बोनी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट साझा कर पत्नी की पुण्यतिथि से पहले उन्हें याद किया है। उन्होंने श्रीदेवी की एक बहुत विशेष फोटो साझा की है, जिसे उन्होंने श्रीदेवी की अंतिम तस्वीर बताया है। ये तस्वीर एक शादी के अवसर पर ली गई थी, जिसे अटेंड करने श्रीदेवी दुबई गई थीं। फोटो में श्रीदेवी के साथ बोनी कपूर और खुशी कपूर नजर आ रहे हैं मगर जाह्नवी कपूर की कमी खल रही है। उस समय जाह्नवी अपनी पहली फिल्म की शूटिंग कर रही थीं तथा वो मां के साथ दुबई नहीं जा पाई थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Boney.kapoor (@boney.kapoor)

वही इस तस्वीर के माध्यम से बोनी कपूर ने श्रीदेवी के साथ गुजारें अंतिम पल याद किए हैं। वहीं, प्रशंसक भी तस्वीर पर इमोशनल हो रहे हैं। बता दें कि श्रीदेवी का निधन को 5 वर्ष गुजर गए हैं मगर उनके जाने का गम अभी भी उतनी ही दर्द देता है। कुछ दिनों पहले जाह्नवी ने भी अपनी मां को याद करते हुए उनके साथ एक तस्वीर साझा की थी।

एक बार फिर शहनाज गिल के मुरीद हुए फैंस, जानिए क्या है वजह?

MC Stan से मिली शहनाज गिल, वायरल हुआ VIDEO

इस सीरियल ने करण सिंह ग्रोवर को दी पॉपुलैरिटी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -