फिर बड़े पर्दे पर दिखेगी श्रीदेवी की झलक! बोनी कपूर ने दी ये बड़ी अपडेट
फिर बड़े पर्दे पर दिखेगी श्रीदेवी की झलक! बोनी कपूर ने दी ये बड़ी अपडेट
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी (Sridevi Biography) की जिंदगी पर एक किताब लिखी जा रही है, जिसे वेस्टलैंड पब्लिशर साल 2023 में रिलीज करने वाले हैं। श्रीदेवी अपने वक़्त की लीजेंड रही हैं, उन्होंने कई हिट और ऑइकॉनिक फिल्में दी हैं। अब श्रीदेवी की जीवनी यानी बायोग्राफी श्रीदेवी को हमेशा के लिए जीवित कर देने के लिए आ रही है। बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने स्वयं श्रीदेवी की बायोग्राफी का कंफर्मेशन दे दिया है। सामने आईं जानकारियों के मुताबिक, एक्ट्रेस श्रीदेवी की जिंदगी पर रिसर्चर धीरज कुमार किताब लिख रहे हैं।

श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने भी दिग्गज अभिनेत्री की बायोग्राफी को लेकर कंफर्मेशन दे दी है। बोनी कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में कहा, 'श्रीदेवी प्रकृति की एक शक्ति थीं, वह सबसे अधिक खुश होती थीं जब अपनी कला को स्क्रीन पर प्रशंसकों के साथ शेयर करती थीं।' बोनी कपूर ने श्रीदेवी के बारे में चर्चा करते हुए कहा वह एक निडर शख्सियत थी। फिर बोनी कपूर ने श्रीदेवी की जिंदगी पर पुस्तक लिख रहे धीरज कुमार को लेकर कहा, वह (श्रीदेवी) उन्हें परिवार मानती थीं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Boney.kapoor (@boney.kapoor)

बोनी कपूर ने अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी की बायोग्राफी 'द लाइफ ऑफ लीजेंड' में अभिनेत्री की जिंदगी के हर पहलू पर बात की जाएगी। इस फिल्म में श्रीदेवी की जिंदगी के अनछुए हर पहलू पर बात होगी। श्रीदेवी के 30 वर्षों के करियर में उन्होंने लगभग 300 फिल्मों में काम किया है। जिसमें तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ एवं हिंदी भाषाओं की फिल्में सम्मिलित हैं। श्रीदेवी ने अपना बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'सोलवां सावन' से 1978 में किया था। बता दें, 2018 फरवरी में लीजेंड अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन हो गया था। 

'दूसरे पति को भी छोड़ देगी', इस एक्ट्रेस से बोले यूजर्स, अब मिला ये जवाब

फेम के लिए प्रियंका ने बदला नाम, एडल्ट सीरीज में कर चुकी हैं काम

'मांग भर दी, मैं चिल्लाती रही...', इस मशहूर एक्ट्रेस के साथ हुई छेड़छाड़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -