फेम के लिए प्रियंका ने बदला नाम, एडल्ट सीरीज में कर चुकी हैं काम
फेम के लिए प्रियंका ने बदला नाम, एडल्ट सीरीज में कर चुकी हैं काम
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 16 का 12 फरवरी को फिनाले है। ऐसे में हर कोई अपने पसंदीदा प्रतियोगी को विनर बनते हुए देखना चाहता है। बिग बॉस 16 का विनर कौन होगा, ये जल्द पता चल जाएगा। लेकिन उससे पहले हर तरफ प्रियंका चौधरी के नाम का शोर है। शो के प्रशंसक प्रियंका चाहर चौधरी को बिग बॉस का विजेता मान चुके हैं। ऐसे में आज आपको बताते है प्रियंका चौधरी से जुड़ी वो बातें, जो शायद ही आपको पता होगी। 

जयपुर की रहने वाली प्रियंका चौधरी ने सिर्फ 18 वर्ष की उम्र में काम करना आरम्भ कर दिया था। प्रियंका का असली नाम परी चौधरी है, मगर न्यूमरोलॉजिस्ट के बोलने पर उन्होंने अपना नाम बदल दिया। प्रियंका बनने से पहले वो इवेंट होस्ट करती थीं। तत्पश्चात, उन्हें मॉडलिंग और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में काम करने का अवसर प्राप्त हुआ। टेलीविजन शोज से पहले प्रियंका कई पंजाबी म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं। 

प्रियंका चौधरी उन लोगों में से हैं, जो हमेशा जिंदगी को लेकर बड़े सपने देखती हैं तथा उन्हें पूरा करने का प्रयास करती हैं। पंजाबी म्यूजिक वीडियोज से नाम कमाने के बाद प्रियंका ने अभिनय में अपना लक आजमाना शुरू किया। इस के चलते उन्हें उल्लू एप की वेब सीरीज 3G Gaali Galoch Girls में काम करने का मौका मिला। प्रियंका ने बिना दो बार सोचे सीरीज के लिए हां कह दी तथा 3G Gaali Galoch Girls में उनकी भूमिका को खूब सराहा गया। लेकिन उन्हें वो पहचान नहीं मिली, जिसकी वो हकदार थीं। बिग बॉस और उडारियां से पहले प्रियंका चौधरी 'ये है चाहतें', 'सावधान इंडिया' एवं 'गठबंधन' जैसे शोज में भी दिखाई दे चुकी हैं। इन टेलीविज़न शोज के अतिरिक्त प्रियंका को 'पेंडिंग लव', 'लतीफ टू लादेन' और 'कैंडी ट्विस्ट' जैसी फिल्मों में भी देखा गया है। 

'मांग भर दी, मैं चिल्लाती रही...', इस मशहूर एक्ट्रेस के साथ हुई छेड़छाड़

कियारा-सिद्धार्थ के बाद ये एक्ट्रेस बनी दुल्हन, इंटरनेट पर छाई तस्वीरें

'अगर राखी को कुछ भी हुआ तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा', एक्ट्रेस के सपोर्ट में आए पूर्व पति

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -