89 की उम्र में बॉलीवुड के इस स्टार ने की शादी, सामने आया VIDEO
89 की उम्र में बॉलीवुड के इस स्टार ने की शादी, सामने आया VIDEO
Share:

टीवी के चर्चित सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा लिटिल चैम्प्स के सेट पर बड़ा तहलका मचने वाला है। रियलिटी शो को मनोरंजक बनाने का निर्माताओं का पूरा प्रयास होता है। तभी तो आने वाले वीकेंड एपिसोड में आप एक अद्भुत दृश्य देखने वाले हैं। जहां लोकप्रिय म्यूजिक कंपोजर आनंद जी शादी के 68 वर्ष पश्चात् फिर उस मोमेंट को दोबारा जीएंगे। रोमांस स्पेशल एपिसोड में आनंद जी और शांता बेन शाह शादी करेंगे। 

सारेगामापा लिटिल चैम्प्स का नया प्रोमो सामने आया है। म्यूजिक कंपोजर आनंद जी अपनी पत्नी शांता बेन शाह संग मेहमान बनकर आएंगे। रोमांस विशेष एपिसोड की शान बढ़ाने के लिए कपल को बुलाया गया। क्योंकि रोमांस और प्यार के बारे में कल्याण और शांता जी से बेहतर कोई नहीं बता सकता। बीते 68 वर्षों से दोनों साथ हैं तथा उनका प्यार आज भी ताजा है। उनके बीच जबरदस्त केमिस्ट्री है। जब भी दोनों एकसाथ रियलिटी शोज में आते हैं, शो में चार चांद लग जाते हैं। आनंद जी का सेंस ऑफ ह्यूमर शानदार है। वे शो में अपनी पत्नी शांता को टीज करते रहते हैं। दोनों की खट्टी मीठी नोंक झोक लोगों को बहुत पसंद आती है। उनकी अद्भुत केमिस्ट्री अब सारेगामापा लिटिल चैम्प्स में नजर आने वाली है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zee TV (@zeetv)

प्रोमो में दिखाया गया है सेट पर कल्याण जी और शांता बेन फिर से दूल्हा-दुल्हन बनते हैं। कल्याण जी को सेहरा बांधे देखना तथा शांता बेन को दुल्हन की भांति सजी धजी देखना किसी ट्रीट से कम नहीं है। आनंद जी और शांता बेन की नेशनल टेलीविजन पर फिर से शादी होती है। दोनों एक दूसरे के गले में वरमाला डालते हैं। शादी हुई तो फिर डांस भी करना बनता है। दोनों खूब स्टेज पर डांस करते हैं। शादी को एंजॉय करने के पश्चात् शांता बेन शाह की एक शिकायत भी सामने आती है। वे पति से शिकायत करती हैं वो उन्हें मून पर नहीं लेकर गए। शांता बेन बोलती हैं- हम दोनों की शादी को 68 वर्ष हो गए हैं, अभी मैंने पूरी दुनिया घूम ली है। मगर अभी तक मून पर नहीं ले गए मुझे। आनंद जी पत्नी की ये बात सुनकर हैरान होते हैं। फिर मस्ती में बोलते हैं- अरे हनीमून नहीं किया तो इसका ये मतलब नहीं मैं मून पर ले जाऊं। इस प्रोमो वीडियो को देखने के पश्चात् दर्शकों को शो के ऑनएयर होने का इंतजार है। 

'उर्फी जावेद को तो अमेरिका का राष्ट्रपति बन जाना चाहिए', BJP नेता ने दिया बड़ा बयान

OMG ये क्या हो गया उर्फी को! एक्ट्रेस की हालत देख चौंके लोग

टीना दत्ता ने शहनाज गिल को कह दिया 'इरिटेटिंग', वीडियो देख भड़के लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -