इस शहर के अस्पताल में ट्रांसजेंडर्स के लिए बना स्पेशल वार्ड, हर और हो रही है तारीफ
इस शहर के अस्पताल में ट्रांसजेंडर्स के लिए बना स्पेशल वार्ड, हर और हो रही है तारीफ
Share:

मुंबई: देश में ट्रांसजेंडर्स की ओर लोगों का नजरिया हमेशा से अलग रहा है। ये एक ऐसा समाज रहा है जिन व्यक्तियों ने सदियों से बहुत कुछ झेला है तथा बहुत कुछ सहन भी किया है। ये लोग निरंतर अपने वजूद एवं अपने अधिकार के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन ना ही उनको अपना अधिकार ठीक से मिल पता है तथा ना ही आम समाज में उनको कोई दर्जा देता है। ऐसे में हर स्थान पर इस समाज के लोगों को अलग रखा जाता है जो चीजें हर किसी का अधिकार में होती है वो भी उनको नहीं मिल पाती हैं।

वही स्वस्थ्य के लिहाज से भी इन लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ट्रांसजेंडर होने के कारण उनको उपचार भी वक़्त पर नहीं मिल पता है। ऐसे में अब मुंबई में ट्रांसजेंडर्स के लिए मुंबई के जीटी हॉस्पिटल में शुक्रवार को देश के पहले ट्रांसजेंडर वार्ड का आरम्भ किया गया है। 

वही इस अस्पताल में 30 बिस्तरों वाले एक मेडिकल विंग वार्ड का नवीनीकरण किया गया है तथा समुदाय को सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए 150 स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी रखा गया है। ट्रांसजेंडर्स के लिए बनाया गया यह वार्ड सारी सुविधाओं से लेस है। इस वार्ड में वार्ड में जेंडर न्यूट्रल शौचालय भी मौजूद है। साथ ही यह सेक्स पुनर्मूल्यांकन सर्जरी पर ध्यान केंद्रित करने की जगह ट्रांसजेंडर आबादी के सामान्य स्वास्थ्य देखभाल पर ध्यान दिया जाता है।  

आतंकी नौशाद से जुड़े 6 लोगों को ढूंढ रही पुलिस, यूपी से बिहार तक फैला 'दहशत' का नेटवर्क

मुसलमान भी बागेश्वर धाम के समर्थन में.. यूथ मुस्लिम संघ ने किया बड़ा ऐलान

पार हुई क्रूरता की हदें! बदला लेने के लिए लड़के ने किया 58 साल की महिला का बलात्कार और फिर...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -