Video: 'ब्राह्मण-क्षत्रिय चोर है..मुसलमान हमारे असली वोटर..', अखिलेश यादव के MLA के बिगड़े बोल
Video: 'ब्राह्मण-क्षत्रिय चोर है..मुसलमान हमारे असली वोटर..', अखिलेश यादव के MLA के बिगड़े बोल
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में आए दिन सियासी दलों की बयानबाजियाँ सुनने को मिल रही हैं। इसी बीच सुल्तानपुर की इसौली विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के MLA अबरार अहमद ब्राह्मणों और क्षत्रियों को गाली देकर विवादों में घिर गए हैं। अबरार अहमद ने ​कहा कि, 'चुनाव जीतने के लिए हमें ब्राह्मणों और क्षत्रियों के वोट की आवश्यकता नहीं। ब्राह्मण-क्षत्रिय चोर हैं।'

 

बहरहाल, इसे समाजवादी पार्टी (सपा) का दोहरा मापदंड ही कहेंगे। एक ओर अखिलेश यादव दावा करते हैं कि उनकी पार्टी ब्राह्मणों की हितैषी है, वहीं दूसरी ओर सपा के MLA अबरार अहमद ब्राह्मण-क्षत्रिय को चोट्टा कह रहे हैं। क्या आपको ब्राह्मण का वोट नहीं चाहिए इस सवाल का जवाब देते हुए अबरार ब्राह्मण और क्षत्रिय समाज को गाली देकर अपमानित करते हैं और कहते हैं, 'नहीं हमको इनका वोट नहीं चाहिए। मुसलमान ही हमारे वास्तविक वोटर्स हैं। ये सब $%@..चोट्टा है।'

 

अबरार अहमद के इस बयान पर ब्राह्मण और क्षत्रिय समाज से संबंधित संगठनों ने सड़क पर मोर्चा खोल दिया है। भाजपा के नेता ओम प्रकाश पांडेय ने इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दी है। वहीं सोशल मीडिया पर लोगों में अबरार के बयान को लेकर काफी गुस्सा है। रिंकू शर्मा नाम के एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि,  'यदि सपा का ब्राह्मण प्रेम छलावा नहीं है तो समाज पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले अपनी पार्टी के विधायक पर कार्रवाई करे। मुँह में दाँत नहीं पेट में आंत नहीं चले हैं ब्राह्मण क्षत्रिय को चोर बोलने वाले।'

'जब पार्टी में कोई अध्यक्ष ही नहीं, तो फैसले कौन ले रहा...', कांग्रेस पर कपिल सिब्बल ने उठाए सवाल

1 अक्टूबर से बंद हो जाएंगी शराब की सभी प्राइवेट दुकानें, सरकारी फरमान जारी

बंगाल उपचुनाव: भवानीपुर में वोटिंग कल, ममता बनर्जी और प्रियंका टिबरेवाल में सीधी टक्कर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -