अस्पताल में भर्ती हुई सोनिया गांधी, फेफड़े में हुआ संक्रमण
अस्पताल में भर्ती हुई सोनिया गांधी, फेफड़े में हुआ संक्रमण
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एवं UPA प्रमुख सोनिया गांधी को नियमित जांच के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उन्हें श्वास संबंधी संक्रमण से पीड़ित होने के कारण चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने खबर देते हुए बताया कि UPA अध्यक्ष सोनिया को सांस लेने में हुई परेशानी के पश्चात् नई दिल्ली स्थित सर गंगा राम चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इससे पहले उन्हें बीते वर्ष जून में भी भर्ती कराया गया था।

बुधवार को सोनिया गांधी को नियमित चिकित्सा जांच के लिए गंगाराम चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सूत्रों की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, चिकित्सालय में भर्ती कराने के समय सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी उनके साथ थीं। सूत्रों के अनुसार, सोनिया गांधी श्वास संबंधी संक्रमण से पीड़ित रही हैं। उनकी तबियत मंगलवार से खराब थी जिस की वजह से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश करने पर 7 किलोमीटर चलने के पश्चात् मंगलवार शाम दिल्ली लौट आए थे।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज प्रातः छह बजे बागपत के मवीकलां से फिर आरम्भ हुई। हालांकि प्रियंका गांधी बुधवार की सुबह राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में सम्मिलित नहीं हुईं। उनके दोपहर पश्चात् इस यात्रा में सम्मिलित होने की संभावना है।

आजम खान की बड़ी मुश्किलें, SC ने ठुकरा दी ये बड़ी मांग

'वही मेरी जिंदगी का प्यार...', आखिर किस पर आया राहुल गांधी का दिल?

'देश को समझ रहा है नौजवान...', चंपत राय ने बांधे राहुल गाँधी की तारीफों के पुल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -