'देश को समझ रहा है नौजवान...', चंपत राय ने बांधे राहुल गाँधी की तारीफों के पुल
'देश को समझ रहा है नौजवान...', चंपत राय ने बांधे राहुल गाँधी की तारीफों के पुल
Share:

लखनऊ: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Yodo Yatra) के उत्तर प्रदेश में दाखिल होने के बाद राजनीति तेज हो गई है। बीजेपी जहां इसे लेकर राहुल गांधी पर हमलावर है, वहीं विपक्षी दलों समेत अयोध्या के साधु संतों का इसे समर्थन प्राप्त हो रहा है। श्री रामजन्मभूमि, अयोध्या के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के पश्चात् अब राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने राहुल गांधी को बधाई दी हैं।

चंपत राय ने कहा कि राहुल गांधी को लेकर कहा कि एक नौजवान इस ठंड में देश में पैदल चल रहा है, ये प्रशंसनीय है। एक 50 वर्षीय नौजवान देश को समझ रहा तथा 3,000 किलोमीटर पैदल चल रहा है तो हम इसकी प्रशंसा ही करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं तो बोलता हूं कि आप सबको भी हिंदुस्तान की पदयात्रा करके भारत का अध्ययन करना चाहिए। चंपत राय ने कहा क‍ि मैं RSS का कार्यकर्ता हूं तथा RSS ने कभी भी भारत जोड़ो यात्रा की निंदा नहीं की। राहुल गांधी इस खराब मौसम में भी यात्रा कर रहे हैं, इसकी प्रशंसा की जानी चाहिए।

राम मंदिर ट्रस्ट के एक अन्य वरिष्ठ ट्रस्टी गोविंद देव गिरी ने भी भारत जोड़ो यात्रा की प्रशंसा की। उन्होंने कहा क‍ि मैं प्रभु श्री राम से उन्हें आशीर्वाद देने की प्रार्थना करता हूं जिससे राष्ट्र एकजुट, मजबूत और सामंजस्यपूर्ण बना रहे। भारत जोड़ो एक अच्छा नारा है तथा भारत को एकजुट होना चाहिए। बता दे कि इससे पहले रामजन्मभूमि, अयोध्या के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने भारत जोड़ो यात्रा को स्वागत योग्य बताया। उन्होंने इसकी कामयाबी के लिए राहुल गांधी को पत्र भेज कर अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

गायत्री रघुराम ने छोड़ा BJP का दामन, प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई पर लगाए गंभीर आरोप

'रोड-नाली जैसे मुद्दे नहीं, लव जिहाद पर करिए फोकस', BJP वर्कर्स को प्रदेश अध्यक्ष की नसीहत

'RJD ने सीएम को हैसियत बताई...', नीतीश कुमार पर BJP ने बोला हमला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -