पेटा ने सोनम कपूर को दिया इतना बड़ा और खास अवार्ड
पेटा ने सोनम कपूर को दिया इतना बड़ा और खास अवार्ड
Share:

मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर को 'पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स' इंडिया ने 2018 का 'पर्सन ऑफ द ईयर' घोषित किया है। सोनम को यह अवार्ड शाकाहारी होने के लिए दिया गया हैं। इसी के साथ सोनम को यह अवार्ड अपने फैशन ब्रांड 'रीसन' के लिए हैंडबैग के निर्माण में पशुओं की खाल का प्रयोग नहीं करने के लिए भी दिया गया है। 

जानकारी अनुसार पेटा इंडिया के एसोसिएट डायरेक्टर ने कहा की, "चाहे शाकाहरी भोजन का लुत्फ लेना हो या पशुओं को तकलीफ से बचाने के लिए प्रशंसकों से अनुरोध करना हो, सोनम कपूर जिस प्रकार से भी पशुओं की मदद कर सकती हैं, उससे वह कभी पीछे नहीं रहीं। जानकारी के लिए बता दे इससे पहले साल 2016 में भी सोनम पेटा इंडिया की शाकाहार सिलेब्रिटी बनी थीं और पशु खाल के उपयोग के बिना हैंडबैग बनाने के लिए एक साल बाद समूह द्वारा उन्हें 'कम्पैशनेट बिजनेस अवार्ड' से नवाजा गया।

अनुष्का को भी मिला है अवार्ड 
बॉलीवुड की एक और मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा 2017 में पेटा इंडिया की 'पर्सन ऑफ द ईयर' बन चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने पेटा इंडिया के लिए एक विज्ञापन किया है, जिसमें उन्होंने कहा था, "मैं अनुष्का शर्मा हूं और मैं शाकाहारी हूं।

अनुष्का शर्मा और कार्तिक आर्यन को नवाजा गया इस खिताब से

रोबोट बनने के बाद पोलिटिकल ड्रामे के लिए तैयार हुए थलाइवा

कार्तिक आर्यन मिला हॉटेस्ट वेजिटेरियन का ख़िताब, वहीं इसे अनुष्का ने जीता तीसरी बार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -